• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jan Aakrosh Yatra: राहुल गांधी शहडोल में 10 अक्‍टूबर को करेंगे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का समापन

Jan Aakrosh Yatra: जन आक्रोश यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के साथ आदिवासी समाज के व्यक्तियों से संवाद भी करेंगे।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 06 Oct 2023 03:47:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Oct 2023 06:09:51 PM (IST)
Jan Aakrosh Yatra: राहुल गांधी शहडोल में 10 अक्‍टूबर को करेंगे कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का समापन
राहुल गांधी।

HighLights

  1. चुनाव अभियान के अंतर्गत विंध्य क्षेत्र में पहला होगा कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम।
  2. पिछले चुनाव में 30 में से केवल छह सीटों पर मिली थी जीत।
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल में आदिवासियों के साथ संवाद किया था।

Jan Aakrosh Yatra: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा के बाद अब विंध्य के आदिवासी बहुल जिले शहडोल में पार्टी का बड़ा और पहला कार्यक्रम होगा। दस अक्टूबर को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में जन आक्रोश यात्रा के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

तैयारियों के लिए बनाए प्रभारी

कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहडोल में आदिवासियों के साथ संवाद किया था।

विंध्य क्षेत्र में 30 विधानसभा सीट

विंध्य क्षेत्र में 30 विधानसभा सीट हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस को छह सीट पर ही जीत मिली थी। पूरे प्रदेश में पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन यहीं था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अजय सिंह तक अपनी परंपरागत चुरहट सीट से चुनाव हार गए थे। संगठन का ताना-बाना बिखरा हुआ था।


कमल नाथ ने गठित की समितियां

बीते साढ़े तीन वर्ष में कमल नाथ ने यहां बूथ, मंडल और सेक्टर समितियां गठित कीं। अजय सिंह ने घर वापसी कार्यक्रम चलाया तो अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को पार्टी की सभी महत्वपूर्ण समितियों में स्थान देकर बड़े वर्ग को साधने का प्रयास किया। सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया आदिवासी बहुल जिले हैं तो सतना, रीवा और सीधी में पिछड़ा वर्ग प्रभावी भूमिका में है।

अंचल से दो जन आक्रोश यात्रा

जातीय और स्थानीय समीकरण को देखते हुए ही कांग्रेस ने इस अंचल से दो जन आक्रोश यात्रा निकालीं। एक की अगुआई अजय सिंह कर रहे र्हैं तो दूसरी की कमलेश्वर पटेल। दोनों का समापन दस अक्टूबर को शहडोल के ब्यौहारी में होगा।

आदिवासी समाज के व्यक्तियों से संवाद भी करेंगे

कार्यक्रम में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के साथ आदिवासी समाज के व्यक्तियों से संवाद भी करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।