• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीवा में जेपी नड्डा का कांग्रेस का हमला, बोले- दिल्ली दरबार में पैसा पहुंचाते हैं गहलोत, बघेल व कमल नाथ

MP Election 2023 जेपी नड्डा ने रीवा में कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्र...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 07:15:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 07:30:15 PM (IST)
रीवा में जेपी नड्डा का कांग्रेस का हमला, बोले- दिल्ली दरबार में पैसा पहुंचाते हैं गहलोत, बघेल व कमल नाथ
मप्र के रीवा में जनसभा में भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला

HighLights

  1. जेपी नड्डा ने कहा- 'दिल्ली दरबार' में पैसा पहुंचाते हैं गहलोत, बघेल व कमल नाथ
  2. मप्र के रीवा में जनसभा में भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बोला हमला
  3. शाह ने कहा- कांग्रेस का नाम आते ही जेहन में केवल घोटाला ही सामने आता है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को रीवा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टर हैं। यह जिलाधीश वाले कलेक्टर नहीं, बल्कि कलेक्ट करने वाले कलेक्टर हैं। पैसा कलेक्ट कर 'दिल्ली दरबार' में पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नाम आते ही जेहन में केवल घोटाला ही सामने आता है, चाहे वह कोयला घोटाला हो, कामनवेल्थ घोटाला या 2 जी घोटाला।

नड्डा ने कहा कि केंद्र से आने वाले पैसों को लौटाने का पाप अगर किसी ने किया है, तो वह कमल नाथ हैं। अपने 15 महीने की सरकार में प्रधानमंत्री आवास के दो लाख पक्के मकानों को कमल नाथ ने लौटा दिया था। 248 करोड़ जल जीवन मिशन के तहत दी सौगात को भी उन्होंने यह कहकर लौटा दिया था कि अभी इसकी जरूरत नहीं है। यह पैसे कमल नाथ के नहीं थे, यह गरीब, मजदूर और पिछड़ा वर्ग के लोगों के थे।


सौर ऊर्जा का प्लांट रीवा की पहचान

नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व विकास के कार्य हुए हैं। भाजपा शासनकाल में रीवा जिले में सौर ऊर्जा का प्लांट रीवा को पहचान दिला रहा है। मध्य प्रदेश को तीन नई वंदे भारत ट्रेनें भी दी गई हैं। नड्डा ने रीवा में चार सभाएं और तीन रोड शो करने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल हुए।