• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Chunav 2023: कर्मचारियों ने की बंपर वोटिंग, डाक मतपत्र से 2.82 लाख से अधिक मतदान

MP Election 2023 दो लाख 99 हजार 682 मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी किए गए थे। इनमें से दो लाख 82 हजार 976 यानी 94 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 09:42:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 09:42:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Chunav 2023: कर्मचारियों ने की बंपर वोटिंग, डाक मतपत्र से 2.82 लाख से अधिक मतदान
mp election 2023

HighLights

  1. डाक मतपत्र से 2.82 लाख से अधिक कर्मचारियों ने किया मतदान
  2. 94 प्रतिशत, कर्मचारियों के लिए जारी हुए थे 2.99 लाख डाक मतपत्र
  3. दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के 63,352 मतदाताओं ने घर से किया मतदान

राज्य ब्यूरो,भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने बंपर वोटिंग की है। दो लाख 99 हजार 682 मतदाताओं को डाक मतपत्र जारी किए गए थे। इनमें से दो लाख 82 हजार 976 यानी 94 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी तरह 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई। इनमें 63 हजार 352 ने मतदान किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को डाक मतपत्र घर ले जाने के लिए नहीं दिए गए। उनके लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही मतदान के लिए सुविधा केंद्र बनाए गए थे। जिले में दो लाख 75 हजार 576 और अन्य जिलों के 24 हजार 106 कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी किए गए। इनमें से दो लाख 82 हजार 976 ने मतदान किया।


80 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 66 हजार 186 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 2,834 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। इनमें 1091 मतदाताओं का निधन हो गया तो 1433 दो बार जाने पर भी घर पर नहीं मिले और 310 मतदाता अन्य कारणों से मतदान में भाग नहीं ले सके। सभी मतदान दल देर शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गए।

हृदयघात से दो का निधन

मतदान सामग्री वितरण के दौरान बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारी भीमराव पाटनकर का हृदयघात से निधन हो गया। वहीं, टीकमगढ़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरिष्ठ आरक्षक जरनेल सिंह का हृदयघात से निधन हो गया।

बीएलओ को नहीं मिले 5.82 लाख मतदाता

घर-घर मतदाता पर्ची वितरण के बूथ लेवल आफिसर को 5 लाख 82 हजार 931 मतदाता नहीं मिले। ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार करके मतदान दलों की दी गई है ताकि वे यदि मतदान करने के लिए आते हैं तो सत्यापन के उपरांत ही उनसे मतदान कराया जा सके। उम्मीदवारों को तीन से अधिक वाहन की अनुमति नहीं मतदान के दिन उम्मीदवार को तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। एक वाहन का उपयोग उम्मीदवार स्वयं कर सकते हैं। एक वाहन अभिकर्ता को और एक का उपयोग पार्टी के कार्यकर्ता को करने की अनुमति रहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।