MP Election 2023: पहली बार किसी मुख्यमंत्री को बनाया गया पर्यवेक्षक, मनोहर लाल आएंगे भोपाल
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए भाजपा ने पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर दिया है। जिसमें मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है।
By Bharat Mandhanya
Edited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 08 Dec 2023 11:35:03 AM (IST)
Updated Date: Fri, 08 Dec 2023 11:54:54 AM (IST)
मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्तMP Election 2023 इलेक्शन डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद फाइनल करने के लिए चर्चा जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा ने पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। जिसमें एक पर्यवेक्षक खुद मुख्यमंत्री है।
मध्य प्रदेश के लिए जिन नेताओं के नाम फाइनल किए गए हैं, उनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा आशा लकड़ा और के लक्ष्मण का नाम शामिल है। यह तीनों नेता मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और विधायकों से मुलाकात करेंगे।
बता दे कि यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर किसी मुख्यमंत्री पर्यवेक्षक बनाया गया है।
![naidunia_image]()
रविवार को खत्म होगा असमंजस
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम को लेकर असमंजस खत्म होने की बात कही थी। साथ ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल अपने नाम को लेकर मीडिया से चर्चा में गुरुवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए अभी एक दर्जन नाम चल रहे हैं। मेरा नाम चलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अभी मैं राष्ट्रीय महामंत्री हूं।