MP Election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में महिला मतदाओं की संख्या बढ़ी है। 29 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाए जाने के अभियान के बहाने लिंगानुपात भी जानने का प्रशासन को मौका मिला। प्रशासन ने दावा किया है कि लिंगानुपात भी बढ़ा है।
राजनीति भी महिला केंद्रित
महिलाओं की बढ़ती संख्या के बीच राजनीति भी महिला केंद्रित होती जा रही है। इसमें भाजपा आगे है। मामा के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महिला प्रधान योजनाओं को गेंम चेंजर बताया जा रहा है। खासतौर पर लाड़ली बहना योजना भाजपा का मास्टर स्ट्रोक है।
कांग्रेस ने भी किए वादे
कांग्रेस भी महिला मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार बनने पर 15 सौ रुपये देने तथा रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रुपये में देने का वादा कर रही है। दोनों दलों में महिला वोट बैंक के प्रति बेकरारी के बीच निर्वाचन आयोग के आंकड़ों ने बता दिया है कि यूं तो आधी आबादी का मत राज्य भर में बढ़ा है लेकिन 29 सीटें ऐसी हैं, जहां महिलाएं पुरुष मतदाताओं से अधिक हैं। आंकड़ों से जानते हैं कहां-कहां है महिला मतदातओं का दबदबा। पेश है एक रिपोर्ट...
प्रमुख बिंदु
महिलाओं के दबदबे वाली शीर्ष पांच सीटें
जिला | सीट | पुरुष | महिला मतदाता |
बालाघाट | बैहर | 1,13,105 | 1,18,100 |
मंडला | निवास | 1,30,533 | 1,34,502 |
मंडला | बिछिया | 1,28,066 | 1,31,621 |
बालाघाट | परसवाड़ा | 1,10,515 | 1,14,120 |
धार | कुक्षी | 1,22,011 | 1,24,670 |
नोट : रतलाम, सैलाना, बड़वानी, पानसेमल, आलीराजपुर, जावरा, उज्जैन, इंदोर चार जैसी विधानसभा की 29 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक हो गई है।
-------------
शीर्ष पांच सीटों पर लिंगानुपात
1044 | बैहर |
1030 | निवास |
1028 | बिछिया |
1023 | परसवाड़ा |
1022 | कुक्षी |
चुनाव में प्रदर्शन
भाजपा
वर्ष | टिकट | जीत |
2008 | 25 | 14 |
2013 | 28 | 22 |
2018 | 24 | 11 |
कांग्रेस
वर्ष | टिकट | जीत |
2008 | 37 | 8 |
2013 | 23 | 6 |
2018 | 27 | 9 |
नोट : आंकड़ों का स्रोत निर्वाचन आयोग है।