• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: बसई में भाजपा का प्रचार कर रहे पिछोर रेंजर, बोल रहे- यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव

MP Election 2023: पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी द्वारा बसई में भाजपा का प्रचार करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक विडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 09:02:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Nov 2023 09:02:20 AM (IST)
MP Election 2023: बसई में भाजपा का प्रचार कर रहे पिछोर रेंजर, बोल रहे- यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव
रेंजर द्वारा भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का वीडियो वायरल

HighLights

  1. बसई में जाकर भाजपा का प्रचार कर रहे पिछोर रेंजर
  2. बोल रहे- यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव
  3. रेंजर ने वीडियाे को बताया कूटरचित

MP Election 2023 नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों और आचार संहिता को भुलाकर राजनीतिक प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके चलते जिले में कुछ कर्मचारियों को निलंबित करने से लेकर अटैच करने तक की कार्रवाई की जा चुकी है। अब पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसमें वे भाजपा के पक्ष में चुनावी चर्चा करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो दतिया विधानसभा के बसई गांव का बताया जा रहा है। हालांकि नईदुनिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं रेंजर इस वीडियो को कूटरचित और पुराना बता रहे हैं। वीडियो में रेंजर अनुराग तिवारी स्थानीय भाषा में कह रहे हैं कि सीधी सोच समझो आप। कांग्रेस अब देश में कभी सफल नहीं होगी और इसका बड़ा कारण है कि जमीन पर आदमी खत्म हो गया है। इतनी लंबी सत्ता से दूरी हो गई।


जमीन पर पोलिंग एजेंट नहीं बचे

वीडियो में कह रहे हैं कि कांग्रेस जिस राज्य में 10 साल बाहर हुई उसमें कभी नहीं लौटी। आप उत्तर प्रदेश में देखो। 80 के बाद जब कांग्रेस गई तो सपा आ गई, बसपा आ गई कोई भी आ गई, लेकिन कांग्रेस नहीं आई। साउथ के राज्य देख लो आप तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल है। जितने भी राज्य हैं वहां कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत रद्द हो गया। एक बार 10 साल कांग्रेस से बाहर होती है तो लौटती नहीं है क्योंकि इनके जमीन पर पोलिंग एजेंट नहीं बचे हैं।

उल्लेखनीय है कि अनुराग तिवारी बसई गांव के रहने वाले हैं जो पिछोर से लगा हुआ है। वे नरोत्तम मिश्रा के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं।

गांव में हमारा ब्राह्मण समाज का पारिवारिक आयोजन था। यह उस दौरान का वीडियो है। इसे कूटरचित किया गया है और करीब छह महीने से भी अधिक पुराना है। -अनुराग तिवारी, रेंजर पिछोर