• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: दिग्विजय, नकुल नाथ समेत छह कांग्रेस नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

MP News भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुरहट विधानसभा सीट से प्रत्याशी अजय सिंह राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की है।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 16 Nov 2023 09:01:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Nov 2023 09:01:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Election 2023: दिग्विजय, नकुल नाथ समेत छह कांग्रेस नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
दिग्विजय, नकुल नाथ समेत छह कांग्रेस नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

HighLights

  1. दिग्विजय, नकुल नाथ समेत छह कांग्रेस नेताओं पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
  2. प्रचार बंद होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज के कार्टून वाला वीडियो जारी किया
  3. भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत, प्रत्याशी अजय की वोट की अपील पर आपत्ति

राज्य ब्यूरो, भोपाल। भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल, सिंहावल से कमलेश्वर पटेल, धौहनी से कमलेश सिंह, सीधी से ज्ञान सिंह और झाबुआ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया तथा छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है।

कांग्रेस प्रत्याशियों पर आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि सीधी जिले के चुरहट, सिहावल, सीधी और धौहनी के कांग्रेस प्रत्याशियों ने एक्स हैंडल पर एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि सीधी जिले की पुकार कांग्रेस इस बार। कांग्रेस पार्टी के चारों प्रत्याशियों ने यह बयान चुनाव प्रचार बंद होने के बाद बिना अनुमोदन प्राप्त किए जारी किया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।


दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत

भाजपा ने शिकायत में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद अपने अधिकृत एक्स हैंडल से मध्य प्रदेश कांग्रेस और आफिस आफ कमल नाथ नाम के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए कांग्रेस का प्रचार वीडियो जारी किया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्टून बनाया गया है।

भाजपा ने एक अन्य शिकायत में झाबुआ से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया और छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ द्वारा स्वयं का व कांग्रेस पार्टी का प्रचार वीडियो एक्स हैंडल पर बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति के जारी करने की शिकायत भी की है। कार्रवाई की मांग की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।