• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uma Bharti Video: लोधी समाज के लोगों को स्वेच्छा से वोट डालने की अपील करने का उमा भारती वीडियो वायरल, बताया फर्जी, शिकायत दर्ज

Tikamgarh News उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे लोधी समाज के लोगों को स्वेच्छा से किसी भी पार्टी को वोट डालने की बात कह...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 07:25:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Nov 2023 07:25:26 PM (IST)
Uma Bharti Video: लोधी समाज के लोगों को स्वेच्छा से वोट डालने की अपील करने का उमा भारती वीडियो वायरल, बताया फर्जी, शिकायत दर्ज
उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

HighLights

  1. उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. लोधी समाज के लोगों को स्वेच्छा से किसी भी पार्टी को वोट डालने की बात
  3. पूर्व मुख्यमंत्री ने साइबर क्राइम भोपाल में शिकायत दर्ज करा दी।

टीकमगढ़। मप्र की पूर्व सीएम और भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने मतदान से पहले मतदान को लेकर अपील की। वहीं मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाने के लिए किसी ने जानबूझकर फर्जी वीडियो वायरल किया है। उमा ने फेक वीडियो के मामले की शिकायत साइबर क्राइम भोपाल में दर्ज कराई है। जिसने से भी यह वीडियो कूटरचित तरीके से बनाकर जारी किया है, वह मेरा निजी नुकसान चाहता है।

उमा भारती का वीडियो वायरल

गौरतलब है कि उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे लोधी समाज के लोगों को स्वेच्छा से किसी भी पार्टी को वोट डालने की बात कह रहीं हैं। इस मामले में जब शुक्रवार को मतदान से पहले उमा भारती से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए फेक वीडियो वायरल किया गया है। मैंने इस तरह की कोई भी बात नहीं कही है। वीडियो में मेरी आवाज भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे इस फेक वीडियो की जानकारी लगी, तो मैंने तुरंत साइबर क्राइम भोपाल में शिकायत दर्ज करा दी।


उमा ने कहा कि चुनाव के समय मुझे व्यक्तिगत हानि पहुंचाने के लिए किसी ने यह षड्यंत्र रचा है। पुलिस जांच के दौरान ऐसे लोगों के नाम उजागर होंगे। उमा भारती ने कहा कि जिन लोगों ने भी मेरे खिलाफ फेक वीडियो बनाकर षड्यंत्र रचा है, उन्हें मैं छोडूंगी नहीं।