औरंगाबाद। Aurangabad East Election Result 2019 Atul Moreshwar Save Vs Yusuf Mukati: महाराष्ट्र की औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट का मिजाज सूबे की अन्य सीटों से कुछ अलग है। इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। वहीं इस बार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल (AIMIM) के उम्मीदवार डॉ. अब्दुल गफ्फार कादरी सैयद ने बढ़त बना ली है। यहां हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में औरंगाबाद लोकसभा सीट से चौंकाने वाले परिणाम सामने आए थे और AIMIM के इम्तियाज जलील ने जीत हासिल कर सूबे की सियासत में गर्माहट पैदा कर दी थी। अब यहां विधानसभा चुनाव में भी इसी पार्टी का दबदबा नजर आ रहा है।
भाजपा ने यहां से वर्तमान विधायक अतुल मोरेश्वर सावे पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया। तो वहीं कांग्रेस-एनसीपी ने इस बार युसुफ मुकाती को अपना समर्थन दिया है। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल (AIMIM) के प्रत्याशी गफ्फार कादरी भी चुनावी मैदान में किला लड़ा रहे हैं। इसके बाद इस सीट पर मुकाबला अब त्रिकोणीय हो गया है। वोटरों ने 21 अक्टूबर को EVM का बटन दबाकर तीनों उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है। जिसका खुलासा 24 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के बाद होगा।
पिछले चुनाव में भाजपा ने मारी थी बाजी
औरंगाबाद पूर्व विधानसभा सीट पर साल 2014 में हुए चुनाव में भाजपा के अतुल मोरेश्वर सेव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने AIMIM के अब्दुल गफ्फार कादरी को हराया था। सेव को जहां 64,528 मत मिले थे, वहीं गफ्तार कादरी को 60, 268 वोट मिले थे। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जवाहर लाल रहे थे।
2009 में कांग्रेस उम्मीदवार ने हासिल की थी जीत
2009 में औरंगाबाद पूर्व सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की थी। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जवाहर लाल ने भाजपा उम्मीदवार भगवत किसनराव को हराया था। राजेंद्र लाल को जहां 48,190 वोट मिले थे, वहीं भगवत किसनराव को 32,965 वोट ही हासिल हुए थे।