Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान के लिए भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट जारी, जानिए कहां से लड़ेंगे गहलोत और वसुंधरा
Rajasthn Congress Candidates Elections 2023: राजस्थान में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा। हालांकि राष्ट्रीय लोकदल, बहुजन समाज पार्टी, और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की उम्मीदवार उतार सकते हैं।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 21 Oct 2023 02:22:53 PM (IST)
Updated Date: Sat, 21 Oct 2023 02:52:43 PM (IST)
वसुंधरा राजे झालरापाटन से, तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे।HighLights
- राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग
- 3 दिसंबर को आएंगे नतीजा
- भाजपा-कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला
एजेंसी, नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly election 2023) के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी और कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने जहां 83 प्रत्याशियों के नाम तय किए, वहीं कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से चुनाव लड़ेंगी। पहली लिस्ट में उनका नाम नहीं था। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे।
जयपुर से लेकर नई दिल्ली तक हुई कई दौर की बैठकों के बाद यह लिस्ट जारी हुई है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट और जानिए किस नेता को कहां से चुनाव लड़ने का मिका मिला।
भाजपा की दूसरी लिस्ट
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट
![naidunia_image]()
Rajasthan Elections 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट
बता दें, राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी में भाजपा, कांग्रेस से आगे है। पार्टी राजस्थान में भी प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है।
Rajasthan Chunav: BJP Candidates List
- सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा सीट
- राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से
- दिया कुमारी को विद्यानगर से
- तिजारा से सांसद बाबा बालक नाथ
- किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से
- भागीरथ चौधरी को किशनगढ़
- देवजी पटेल को सांचौर सीट से
- गंगानगर से जयदीप बिहाणी को टिकट
- भादरा सीट से संजीव बेनीवाल
- डूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत
- सुजानगढ़ (एसी) से संतोष मेघवाल
- झुंझुनू से बबलू चौधरी
- नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल
- उदयपुरवाटी से शुभकरण चौधरी
- फतेहपुर से श्रवण चौधरी
- लक्ष्मणगढ़ से सुभाष महरिया
- दांतारामगढ़ से गजानंद कुमावत
- कोटपूतली से हंसराज पटेल गुर्जर
- दूदू (एसी) प्रेम चंद बैरवा
- बस्सी (एसटी) सीट से रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहन मीणा
- बानसूर से देवी सिंह शेखावत
- अलवर ग्रामीण से जयराम जाटव
- नगर से जवाहर सिंह बेडम
- वैर (एसी) से बहादुर सिंह कोली
- हिण्डौन (एससी) से राजकुमारी जाटव
- सपोटरा से हंसराज मीणा
- बांदीकुई से भागचंद डाकरा
- लालसोट (एसटी) से रामविलास मीणा
- बामनवास (एसटी) से राजेंद्र मीणा
- देवली-उनियारा से विजय बैंसला
- केकड़ी से शत्रुघ्न गौतम
- बिलाड़ा (एसी) से अर्जुनलाल गर्ग
- बायतू से बालाराम मूंढ
- खेरवाड़ा (एसटी) से नानालाल आहरी
- डूंगरपुर (एसटी) से बंसीलाल कटारा
- सागवाड़ा (एसटी) से शंकर डेचा
- चौरासी (एसटी) से सुशील कटारा
- बागीदौरा (एसटी) से कृष्णा कटारा
- कुशलगढ़ (एसटी) से भीमा भाई डामोर
- मांडल से उदयलाल भडाणा
- सहाड़ा से लादू लाल पितलिया को उम्मीदवार बनाया गया है।
राजस्थान में किस दिन वोटिंग, कब आएगा नतीजा
राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पहले मतदान के लिए 23 नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन उस दिन देवउठनी एकादशी है। इस कारण लोगों की मांग पर तारीख गई। मतों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। उसी दिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे भी आएंगे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम: क्या जारी रहेगी अदला-बदली
राजस्थान में 1993 में भाजपा सत्ता में आई थी। उसके बाद से यहां हर पांच साल में भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता की अदला-बदली चल रही है। देखना यही है कि क्या इस पर यह सिलसिला चलता है और टूटता है।
राजस्थान में भाजपा के +/-
- हिंदुत्व और तुष्टिकरण का मुद्दा
- लाल डायरी और कानून-व्यवस्था भी मुद्दा
- अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल को भुनाने का मौका
- कोई सीएम फेस नहीं, मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा
- राज्य स्तर के नेताओं में एकजुटता की कमी
राजस्थान में कांग्रेस के +/-
- जातिगत जनगणना का दांवसत्तारूढ़ दल होने का फायदा
- अशोक गहलोत की लोकलुभावन योजनाएं
- पार्टी नेताओं में एकजुटता नहीं
राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018
- कुल सीट: 200
- बहुमत के लिए: 101 सीट
- कांग्रेस: 99
- भाजपा: 73