
एजेंसी, जयपुर। (Rajasthan Election Result 2023) राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीट जीतकर सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा ने कांग्रेस को 69 सीटों पर ही रोक दिया है। राजस्थान की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गवर्नर कलराज मिश्र से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब भाजपा को किसे मुख्यमंत्री बनाए इस सवाल के जवाब को ढूंढने की चुनौती होगी। प्रदेश की कुल 200 में से 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव नहीं हो रहा है। इस तरह राजस्थान में बहुमत का आंकड़ा घटकर 100 रह गया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले में इस बार 74.13 प्रतिशत मतदान हुआ था।