
Live Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023: राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए 25 नवंबर (शनिवार) को वोटिंग हुई। इन सीटों पर 1,863 प्रत्याशी हैं। 199 विधानसभा क्षेत्रों में 51,507 मतदान केंद्रों पर मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार करीब 1,70,99,334 युवा पहली बार मतदान करेंगे। जिनमें 18 से 19 साल के 22,61,008 नए मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार 23 नवंबर (गुरुवार) को थम गया था।
सत्तारूढ़ कांग्रेस से इस बार अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं।