Amitabh Bachchan ने 70 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ कई फिल्में की हैं। मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथोनी, नमक हलाल, कालिया, शान, दो और दो पांच, काला पत्थर, महान जैसी फिल्मों में Amitabh Bachhcan और Parveen Babi ने साथ काम किया था। Amitabh Bachchan ने जया बच्चन, रेखा और राखी के साथ भी खूब फिल्में की हैं।
एक समय ऐसा आया जब Amitabh Bachchan की को-स्टार परवीन बाबी एक मानसिक बीमारी की शिकार हो गईं और उनकी बीमारी इस स्तर पर पहुंच गई कि उन्हें लगने लगा कि 'Amitabh Bachchan उन्हें मार डालेंगे।'
परवीन बाबी के जीवन से जुड़ी कई कहानियां हैं जो हैरान करने वाली है। साल 2005 में परवीन का शव उनके घर पर मिला था। परवीन ने बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में खुद को बॉलीवुड में स्थापित किया था और उनकी लव लाइफ चर्चा का विषय रही। उनका नाम महेश भट्ट से भी जुड़ा था। यह भी कहा गया है कि उनका अफेयर कबीर बेदी भी था और ब्रेकअप के बाद उन्हें महेश भट्ट का साथ मिला।
महेश ने भी अपनी पत्नी को छोड़ दिया और परवीन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया। साल 1979 में महेश को अचानक एक सच्चाई का पता चला कि परवीन के सेंसेस ने काम करना बंद कर दिया है।
एक दिन तो जब महेश भट्ट घर लौटे तो परवीन फिल्म कॉस्ट्यूम पहने हुई घर के कमरे में एक कोने में हाथ में छुरा लेकर बैठे हुए दिखी। यह देखकर महेश हैरान हो गए। परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया और इसका बाद धीरे से कहा - बात मत करो, कमरे में कोई है जो मुझे मारने की कोशिश कर रहा है।
महेश भट्ट ने इससे पहले परवीन को इस तरह व्यवहार करते हुए कभी नहीं देखा था। वे उन्हें डॉक्टर के पास ले गए तो उन्हें पता चला कि उन्हें मानसिक बीमारी स्किजोफ्रीनिया है जिसमें व्यक्ति के विचार, व्यवहार और भावनाओं में असामान्य हरकतें देखने को मिलती हैं। इसके बाद महेश चाहते थे कि परवीन का इलाज अच्छा डॉक्टर से करवाए लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें हील करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देना होगा। यह सुनकर वह टूट गए क्योंकि वह इस तरह का कुछ परवीन के साथ होने नहीं देना चाहते थे।
यह कहा जाता है कि परवीन की बीमारी ठीक नहीं हो पाई। परवीन को कभी-कभी यह भी लगता था कि अमिताभ बच्चन उन्हें मारना चाहते थे। इसलिए उन्होंने खुद को कमरे में बंद करना शुरू कर दिया। जब उनकी स्थिति बहुत बिगड़ गई तो महेश अपनी पहली पत्नी के पास लौट गए और उसे छोड़ दिया। महेश भट्ट ने खुद कहा था कि 'वह आधी रात को परवीन को घर छोड़कर गए थे तब उन्हें उसने रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद, वह आधी रात को आधे कपड़ों में सड़कों पर दौड़ती रहती थी।'