
नई दिल्ली। टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पक्ष में किए गए ट्वीट से लग रहा था कि दोनों फिर से एक साथ दिखेंगे। लेकिन, मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अनुष्का शर्मा दोबारा विराट कोहली के साथ पैचअप के मूड में नहीं हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनुष्का का कहना है कि वे अब विराट कोहली पर भरोसा नहीं कर सकतीं और अब अकेला रहना चाहती हैं।
अनुष्का को डर है कि विराट कहीं दोबारा उनका दिल न तोड़ दें। हालांकि आपको बता दें कि अनुष्का अभी दो फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
टीम इंडिया की हार के बाद लोगों द्वारा अनुष्का शर्मा को लेकर खूब मजाक उड़ाया गया और इसे सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया। इसके बाद विराट ने ऐसा करने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने यह भी लिखा कि अनुष्का हमेशा ही उन्हें सकारात्मकता प्रदान करती हैं। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्दी ही दोनों को साथ देखा जा सकता है, लेकिन अनुष्का के ताजा बयान के बाद ये कयास अधूरे ही नजर आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अनुष्का अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और यही उनके और विराट के बीच मनमुटाव की सबसे बड़ी वजह बना। अनुष्का शादी की बजाय करियर को अहमियत देना चाहती हैं, जबकि विराट इसके लिए राजी नहीं हैं।
आपको बता दें कि कुछ माह पहले ऐसी खबरें आई थी जिसमें कहा गया था कि विराट और अनुष्का के बीच ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इस मसले पर दोनों में से (विराट और अनुष्का) किसी ने भी ना तो कोई टिप्पणी की और ना ही किसी प्रकार का कोई बयान दिया है।