• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushmann Khurrana की रघु राम ने की थी खिंचाई, MTV Roadies का ऑडिशन वीडियो वायरल

Ayushmann Khurrana MTV Roadies Audition Video: साल 2004 में MTV Roadies के दूसरे सीजन के विनर बनें थे आयुष्मान खुराना।

By Sonal SharmaEdited By: Sonal Sharma
Publish Date: Mon, 07 Oct 2019 12:56:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Oct 2019 10:29:23 AM (IST)
Ayushmann Khurrana की रघु राम ने की थी खिंचाई, MTV Roadies का ऑडिशन वीडियो वायरल

Ayushmann Khurrana MTV Roadies Audition Video: एक के बाद एक छह हिट देने वाले Ayushmann Khurrana सफलता की सीढ़ियां चढ़ते ही जा रहे हैं। वे अपने टैलेंट से न्यू एज सिनेमा का एक खास हिस्सा बन गए हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की कमाई 135.25 करोड़ रुपए हो गई है और खुद की फिल्म 'बधाई हो' को पछाड़ने के बेहद करीब है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 136.80 करोड़ रुपए है। अपने करियर के इस बढ़ते ग्राफ और भी इसलिए शानदार है क्योंकि उनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं था, वह एक आउटसाइडर बतौर आए थे और बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में शुमार हो गए। आयुष्मान खुराना की इस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जर्नी काफी प्रेरणादायक है क्योंकि आज जहां हैं वहां पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

आयुष्मान ने अपना करियर रेडियो जॉकी के रूप में शुरू किया था और यहां तक कि उन्होंने हिट रिअलिटी शो MTV Roadies में भी हिस्सा लिया था। साल 2004 में शो का सेंकड सीजन जीतने के लगभग 15 साल बाद उनका ऑडिशन टेप का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।


इस वीडियो में चश्मा पहने हुए आयुष्मान जजेस के सामने बैठे हैं और उनमें से एक सबसे सख्त जज थे रघु राम। आयुष्मान अपने मेरिट्स के बारे में बात करते दिख रहे हैं और बता रहे हैं कि वे इस शो के लिए क्यों काबिल है। वीडियो में वह कहते हैं, 'दोस्त बनाना मेरी खूबी ही नहीं मेरे पेशा भी है।'

एक पॉइंट पर आकर रघु राम उन्हें कुछ और बनने और अपनी फर्जी सकारात्मक और खुशमिजाज व्यक्तित्व पेश करने का दावा कर खिंचाई करते हैं। वह कहते हैं, 'आपका पुट ऑन चार्म, आपका स्माइल, आपका बात करने का तरीका, यह आप नहीं है।' आयुष्मान कहते हं वह आखिरकार एक एक्टर है तो इस पर रघु ने कहा कि मैं आपकी एक्टिंग में इंटरेस्टेड नहीं हूं और यह रिअलिटी शो है। आप कोई कैरेक्टर प्ले नहीं कर रहे हैं। तो इस पर आयुष्मान ने कहा कि वे असलियत में ऐसे हैं। इस पर रघु ताना मानते हैं कि असलियत में ऐसे हैं? तो भगवान बचाए।

आयुष्मान की इस क्लिप को देखकर उनके फैंस की अच्छी यादें लौट आई हैं। एक ने लिखा, 'स्टाइल है बचपन से'।

बता दें कि आयुष्मान ने साल 2012 में शूजित सरकार की 'विक्की डोनर' से फिल्म डेब्यू किया था। आयुष्मान ने एक के बाद एक हिट दी है। उनकी बधाई हो, अंधाधुन, आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल दर्शकों के दिल को छुई। अब वह बाला, गुलाबो सिताबो और शुभमंगल ज्यादा सावधान में दिखाई देंगे।