• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड में शोक की लहर, सलमान खान के छलके आंसू, रोते हुए अस्पताल पहुंची शिल्पा शेट्टी

Baba Siddique News: अजित पवार गुट के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात बदमाशों ने मुंबई के बांद्रा में घटना को अंजाम दिया। सिद्दीकी को बेहद करीब से गोली मारी गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 13 Oct 2024 09:27:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Oct 2024 11:09:50 AM (IST)
बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड में शोक की लहर, सलमान खान के छलके आंसू, रोते हुए अस्पताल पहुंची शिल्पा शेट्टी
बी टाउन ने बाबा सिद्दीकी के निधन पर शोक जताया।

HighLights

  1. शनिवार रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या।
  2. उनकी इफ्तार पार्टी में शामिल होते थे बॉलीवुड सितारे।
  3. सिद्दीकी ने सुलह कराया था सलमान-शाहरुख का झगड़ा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Baba Siddique News: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी मुंबई के सबसे चर्चित आयोजनों में एक है। इसमें नेताओं के साथ बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल होती हैं।

बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुनते ही एक्टर संजय दत्त, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा लीलावती अस्पताल पहुंचे, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में जहां शिल्पा शेट्टी रोती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान इमोशनल दिख रहे हैं।


फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस शिल्पा

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद रो रही हैं। वीडियो में शिल्पा हॉस्पिटल के बाहर बिलख-बिलखकर रोती हुई दिख रही हैं। वहीं, उनके पति राज कुंद्रा उन्हें संभाल रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान के आंखें हुई नम

बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर जैसे ही सलमान खान को लगी। वह तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सलमान भी इमोशनल नजर आए। बता दें सिद्दीकी ने ही सलमान और शाहरुख खान के बीच पांच साल से चल रहा मनमुटाव खत्म कराने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जघन्य अपराध करने वालों को ना छोड़ा जाए- रितेश

एक्टर रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा कि बाबा सिद्दीकी जी के दुखद निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और सदमे में हूं। मेरी संवेदवाएं पूरे परिवार के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति दें। इस जघन्य अपराध करने वालों को कटघरे में लाया जाना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।