• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिगिल' के Thalapathy Vijay को इनकम टैक्स वाले ले गए सेट से, 300 करोड़ की टैक्स चोरी का है मामला

Bigil एक्टर Thalapathy Vijay को फिल्म मास्टर की शूटिंग के दौरान आईटी ऑफिसर ने पूछताछ की।

By Sonal SharmaEdited By: Sonal Sharma
Publish Date: Thu, 06 Feb 2020 12:10:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Feb 2020 12:21:27 PM (IST)
'बिगिल' के Thalapathy Vijay को इनकम टैक्स वाले ले गए सेट से, 300 करोड़ की टैक्स चोरी का है मामला

साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay ने फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए खूब लोकप्रियता हासिल की है और उनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। इस एक्टर को आखिरी बार फिल्म Bigil में देखा गया था, जिसने दुनिया भर के बॉक्स-ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। अब विजय अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गए हैं। फिल्म मास्टर की शूटिंग के दौरान विजय को आयकर अधिकारियों ने सम्मन किया और इस वजह से शूटिंग को बीच में ही रोक दिया था। अब विजय के फैन्स उनके सपोर्ट में खड़े हो गए हैं और सोशल मीडिया पर #WeStandWithVijay ट्रेंड कराया।

बुधवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने फिल्म के सेट पर पांच घंटे पूछताछ की थी। वहीं विभाग ने उनके दो घरों पर भी छापा मारा। एक्टर को नेवेली में पूछताछ की गई थी और अब उन्हें वापस चेन्नई लाया जा रहा है। चेन्नई के नीलांगराई और सालिगराम क्षेत्रों में विजय की संपत्तियों की खोज आईटी विभाग द्वारा की जा रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु के 38 स्थानों पर तलाशी शुरू हुई और एक तमिल फिल्म फाइनेंसर के परिसरों से लगभग 25 करोड़ रुपए की अघोषित नकदी जब्त की गई, जिन्होंने पैसे वसूलने के लिए डराने-धमकाने और हाथ-पांव मारने के आरोपों का सामना किया था। उन्होंने कहा कि पर्याप्त कर चोरी का संकेत देने वाले कई दस्तावेज भी जब्त किए गए।

यह मामला एजीएस सिनेमा द्वारा कथित कर चोरी की जांच से जुड़ा हैं, जिसने विजय की हालिया फिल्म बिगिल का निर्माण किया। एजीएस सिनेमा से जुड़े करीब 20 ठिकानों पर भी छापे मारे गए। बता दें कि एक्टर को 2019 में फोर्ब्स की 50 हाइएस्ट पेड सेलिब्रिटीज की की सूची में 38वें स्थान पर लिया गया था।

विजय के फैन्स को आयकर विभाग का यह कदम रास नहीं आया और उन्होंने #WeStandWithVijay ट्रेंड करना शुरू कर दिया। एक फैन ने ट्वीट किया, 'विजय के खिलाफ कोई केस नहीं है। हमेशा की तरह वह नफरत से ऊपर उठकर आएगा।'

There is NO CASE against VIJAY ! 🔥

As usual, He will again RISE ABOVE HATE and Come Clean ! 😍❤

#WeStandWithVIJAY #Master #Vijay #Thalapathy #itraid

— TʜʀɪʟʟᴇR ツ (@Itz_Thriller) February 5, 2020

कुछ यूजर्स ने भड़ास निकालते हुए कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है।

Believe it or not, there's ONE BIG GROUP that works round the clock to stop #Vijay's success, to betray him, to halt his progression and to damage his reputation.

It's always difficult to beat all these odds and reign at the top in industry, but Vijay does that! #WeStandWithVijay

— George Vijay (@VijayIsMyLife) February 5, 2020

The most bankable hero in Kollywood like Thalapathy Vijay will surely have all his documents and income taxes filed properly.. Don't forget that, he is in the Forbes celebrity-100 list for 2019.. #WeStandWithVIJAY #Master

— T H M™ (@THM_Off) February 5, 2020