• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood Bold Movies ‘मर्डर’ से लेकर ‘कामसूत्र’ तक… इन फिल्मों में हो चुकी हैं सभी हदें पार, खुले आम दिखाई बोल्डनेस

अक्सर एडल्ट कंटेंट्स देखने के लिए लोग वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। कई वेब सीरीज ओटीटी पर उपलब्ध भी हैं लेकिन कुछ बॉलीवुड फिल्में भी हैं जिनमें भर-भरकर इंटीमेट सीन देखने को मिले है। कुछ हिंदी फिल्में भी हैं, जिनमें आपको सबसे ज्यादा बोल्ड कंटेट देखने को मिलेगा और ये कई साल पहले ही रिलीज हो चुकी हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 08 Aug 2024 03:16:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 08:09:52 AM (IST)
Bollywood Bold Movies ‘मर्डर’ से लेकर ‘कामसूत्र’ तक… इन फिल्मों में हो चुकी हैं सभी हदें पार, खुले आम दिखाई बोल्डनेस
सालों पहले रिलीज हो चुकी बोल्ड फिल्मों की लिस्ट।

HighLights

  1. ऐसी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जो बेहद बोल्ड हैं।
  2. सनी लियोनी और रणदीप की केमिस्ट्री भी इसमें शामिल है।
  3. गर्लफ्रेंड फिल्म में लेस्बियन के बीच बोल्ड सीन दिखाए गए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Bold Movies: जब से ओटीटी का चलन बड़ा है, थिएटर की ओर लोगों का रुझान कम हो गया है। ओटीटी पर लोगों को बनाए रखने के लिए मेकर्स भी हर तरह के कंटेंट अवेलेबल कर देते हैं। अब फिल्मों में ज्यादा खुलापन देखने को मिल रहा है। ऐसी कई वेब सीरीज और फिल्में हैं, जिनमें बहुत से बोल्ड सीन्स और इंटिमेट सीन्स दिखाए गए हैं।

पिछले कई सालों से यह चला आ रहा है। पहले भी ऐसी कई फिल्में थिएटर में रिलीज होती थीं। आज हम आपके लिए ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी गई हैं और यह फिल्में कई साल पहले रिलीज हुई थीं।


मर्डर

मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की फेमस फिल्म ‘मर्डर’ जब रिलीज हुई थी, तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। फिल्म में शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को दिखाया गया था। फिल्म में जमकर बोल्ड सीन्स दिखाए गए थे। इस फिल्म को आप फैमिली के साथ बैठकर नहीं देख सकते।

naidunia_image

कामसूत्र

बॉलीवुड की फिल्म ‘कामसूत्र’ को लेकर भी काफी बवाल मचा था। इस फिल्म में भी सेक्स और बोल्ड सीन खुले आम दिखाए गए हैं। इसके नाम से ही हमें पता चलता है कि यह फिल्म कैसी होगी। इतना ही नहीं फिल्म की हीरोइन के कई न्यूड सीन्स भी वायरल हुए थे। यह फिल्म बहुत चर्चा में रही थी।

naidunia_image

गर्लफ्रेंड

करण राजदान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ईशा कोपिक्कर, अमृता अरोड़ा, आशीष चौधरी और सुमीत निझावन जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की कहानी लेस्बियन पर आधारित थी। इसमें भी कई बोल्ड और इंटिमेट सीन्स देखने को मिले थे। फिल्म में ईशा और अमृता ने भी बोल्ड सीन्स दिए थे।

naidunia_image

जूली

साल 2004 में नेहा धूपिया की फिल्म ‘जूली’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। यह फिल्म एक इरोटिक ड्रामा थी। फिल्म में नेहा ने जमकर बोल्ड सीन्स किए थे। इसे देख दर्शक काफी इंप्रेस हुए थे। फिल्म में एक लड़का नेहा का बार-बार शारीरिक शोषण करता है।

naidunia_image

जिस्म 2

सनी लियोनी की मोस्ट फेमस फिल्म जिस्म 2 को कौन नहीं भूल सकता है। फिल्म में सनी ने खूब बोल्ड सीन्स किए थे, जिसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया था। इस फिल्म को सिर्फ अकेले बैठकर ही देखा जा सकता है। फिल्म में सनी लियोनी और रणदीप हुड्डा के बीच इंटिमेट सीन्स दिखाए गए हैं।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।