
Longest Bollywood Movies: बाॅलीवुड फिल्मों ने हमेशा से ही कुछ अलग कंटेंट दर्शकों के सामने पेश किया है। भारतीय सिनेमा की कुछ फिल्में इतिहास से लेकर अभी तक किसी न किसी मायने में खास हैं। हर साल बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं। कई फिल्में काफी छोटी होती हैं, तो कई फिल्में काफी बड़ी हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिन्हें उनकी लंबाई के कारण थिएटर्स ने रिलीज करने से मना कर दिया था। ज्यादातर फिल्में ढाई से 3 घंटे की होती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रिलीज हुई हैं, जो 4 से 5 घंटे की हैं। इतनी लंबी होने के बाद भी ये फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही हैं।
राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर अपने जमाने की सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आती है। इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट का है। फिल्म ने कुल 28 गाने थे। इतनी लंबी होने के बाद भी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान दो बार इंटरवल हुआ करता था। ये फिल्म एक सर्कस में एक जोकर राजू की कहानी पर आधारित थी। ये राज कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं।
शानदारों कलाकारों से भरपूर मोहब्बतें फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ-साथ उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, शमिता शेट्टी, जिमी शेरगिल, प्रीति झंगियानी और किम शर्मा जैसे नए कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 36 मिनट है। जो कि इसे बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बनाता है। इस फिल्म के गाने और डायलॉग आद भी लोगों को याद है।
लगान एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसमें आमिर खान, रघुवीर यादव, ग्रेसी सिंह, कुलभूषण खरबंदा और राजेंद्र गुप्ता जैसे कलाकार अहम रोल में थे। ये फिल्म आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी थी। फिल्म 3 घंटे 44 मिनट लंबी है। इतनी लंबी होने के बाद भी ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म को ऑस्कर में एंट्री भी मिली। इस फिल्म में ब्रिटिश राज के दौरान एक गांव की कहानी को दिखाया गया है।
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म 3 घंटे 36 मिनट लंबी है। ये बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, अक्षय खन्ना और आयशा टाकिया सहित कई कलाकार शामिल हैं। ये फिल्म 6 जोड़ियों की कहानी बताती है। बड़े सितारों की मौजूदगी के बाद भी ये फिल्म ज्यादा सक्सेस नहीं हो पाई। अपनी रनिंग टाइम, बड़े बाॅलीवुड स्टार्स और कुछ गानों की वजह से इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरी थी।
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर अब तक की सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म कही जाती है। इस फिल्म का रनिंग टाइम 5 घंटे 21 मिनट का है। इतनी लंबी होने के कारण इस फिल्म को कई सिनेमाघरों ने रिलीज करने के लिए मना कर दिया था। मेकर्स को इस फिल्म को एडिट करना पड़ा और उन्होंने कई सीन काट दिए। लेकिन उसके बाद भी फिल्म का रनिंग टाइम 5 घंटे 19 मिनट से कम नहीं हो पाया। जिसके बाद इस फिल्म को तीन महीने के गैप पर दो हिस्सों में रिलीज किया गया था।