• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BR Chopra House: बीआर चोपड़ा का आलीशान घर 183 करोड़ में बिका, 25000 स्क्वायर फीट में बना था बंगला

बॉलिवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर्स में से एक बीआर चोपड़ा का घर हाल ही में लगभग 183 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 18 Jun 2022 12:57:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jun 2022 12:57:44 PM (IST)
BR Chopra House: बीआर चोपड़ा का आलीशान घर 183 करोड़ में बिका, 25000 स्क्वायर फीट में बना था बंगला

BR Chopra House: दिग्गज निर्माता और निर्देशक बलदेव राज चोपड़ा उर्फ बीआर चोपड़ा का मुंबई जुहू में आलीशान घर था जो कि 183 करोड़ रुपये में बिका है। एक रिपोर्ट के अनुसार मशहूर रियल्टी डेवलपर के रहेजा कॉर्प ने बीआर चोपड़ा का 25,000 वर्ग फुट का पारिवारिक घर खरीद लिया है। यह संपत्ति दिवंगत बीआर चोपड़ा की पत्नी रेणु रवि चोपड़ा की बहू से खरीदी है। वहीं एक और रिपोर्ट के मुताबिक जमीन और संपत्ति के लिए 182.76 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। साथ ही पंजीकरण करने के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान भी किया जा चुका है। साथ ही यह बताया गया है कि के रहेजा कॉर्प इस संपत्ति पर एक आलीशान आवासीय परियोजना का निर्माण कर सकते हैं।

महाभारत का किया था निर्माण

दिवंगत प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा को फिल्म नया दौर, साधना, गुमराह, हमराज, इंसाफ का तराजू, निकाह सहित कई सफल फिल्मों का निर्देशन करने का श्रेय दिया जाता है। इतना ही नहीं 1988 में टीवी दर्शकों के लिए महाकाव्य गाथा महाभारत के साथ वे निर्माता के रूप में सामने आए और इतिहास रच दिया। बीआर चोपड़ा को साल 1998 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और साल 2001 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।


कई बेहतरीन फिल्में बनाई

बीआर चोपड़ा एक फेमस फिल्म मेकर हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनका यह जुहू स्थित बंगला लगभग एक एकड़ जमीन में फैला है। जो कि हिंदी फिल्मों के एक्टर्स, डायरेक्टर्स और मेकर्स की संपत्ति से भरा हुआ है। वहीं वे अपना ज्यादातर कारोबार चलाते थे। उन्होंने साल 2008 में अंतिम सांस ली थी। उनके और उनकी पत्नी के तीन बच्चे स्वर्गीय पुत्र रवि चोपड़ा और दो बेटियां शशि और बीना हैं। वे दिवंगत चोपड़ा के बड़े भाई हैं। जिनका 21 अक्टूबर 2012 को निधन हो गया था।