Dabangg 3 में Salman Khan का पहला प्यार आखिर सबके सामने आ ही गया। इस रोल को करने वाली Saiee Majrekar की तस्वीरें वायरल हुई हैं जो उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की थीं। फिल्म एक्टर और निर्देशक Mahesh Manjrekar की बेटी Saiee Manjrekar की तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्हें खूब तारीफ मिल रही है और सभी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं। सई की फिल्म दबंग 3 इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह फिल्म Superstar Salman Khan के साथ नजर आएंगीl
fearlessly authentic🤞🏻 #saieemanjrekar #dabangg3 pic.twitter.com/d3IB4qrCNw
— Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) August 9, 2019
पिछले हफ्ते ही खबर थी कि सई की दबंग 3 के सेट की तस्वीरें लीक न हो जाए इसलिए सेट पर मोबाइल फोन पर पाबंदी भी लगा रखी थी। लेकिन अब सई मांजरेकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई तस्वीरें शेयर की हैं, जोकि अब वायरल भी हो रही हैंl
Life is either cherry red🍒 or midnight blue💫 I choose both🌈#saieemanjrekar #dabangg3 pic.twitter.com/DUNqAM0RPc
— Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) August 7, 2019
बता दें कि 'दबंग 3' में सई मांजरेकर सलमान खान की यंग दिनों की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आएंगीl वैसे सई ने अपनी सीन की शूटिंग कर ली है और अब वह एक गाना करने के लिए तैयार हो रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान, सई को लेने से पहले संकोच कर रहे थे क्योंकि जब उन्होंने सई को देखा था तब वह छोटी थीं।
altitude > attitude 🌄 #saieemanjrekar pic.twitter.com/2qVl1XgZGv
— Saiee M Manjrekar (@saieemmanjrekar) August 17, 2019
इसके बाद कई वर्षों के बाद सलमान खान ने फिर सई को देखा और वह मान गए कि इस फिल्म के लिए वहीं सही हैं। इसके बाद सलमान खान ने सई का स्क्रीन टेस्ट भी देखा और इस फिल्म में लेने का मन बनायाl इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे है और इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की भी अहम भूमिका हैंl यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होनेवाली हैं। सलमान खान की फिल्म के बारे में आज ही घोषणा की गई है कि यह चार भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। इसे फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।