• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: Disha Salian की आखिरी रात की पूरी कहानी, चलती पार्टी छोड़ खुद को कमरे में कर लिया था बंद

Disha Salian के दोस्त ने बताया कि 9 जून की रात सभी पार्टी कर रहे थे। इनमें उसके दोस्त और मंगेतर भी शामिल था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2020 04:12:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2020 02:05:05 PM (IST)
VIDEO: Disha Salian की आखिरी रात की पूरी कहानी, चलती पार्टी छोड़ खुद को कमरे में कर लिया था बंद

सुशांत सिंह राजपूत से पहले उनकी मैनेजर Disha Salian ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों मामलों की जांच जारी है। इस बीच, Disha Salian के केस से जुड़ी अहम बातें सामने आई हैं। Disha Salian के एक दोस्त ने विस्तार से बताया है कि उस रात क्या हुआ था। वहीं उसी रात की पार्टी की एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें Disha Salian डांस कर रही हैं और खुश नजर आ रही हैं। (नीचे देखें वीडियो) Disha Salian की आखिरी रात की कहानी बताने वाला शख्स एक टेलेंट मैनेजर है, जिसने सुशांत सिंह के साथ भी काम किया है। उसी रात Disha Salian ने 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Disha Salian के दोस्त ने बताया कि 9 जून की रात सभी पार्टी कर रहे थे। इनमें Disha Salian के दोस्त और उसका मंगेतर भी शामिल था। Disha Salian ने शराब पी रखी थी। अचानक उन्होंने यह शिकायत करना शुरू कर दी कि कोई भी उनकी परवाह नहीं करता है। यह कहते हुए वे अपने कमरे में चली गईं और खुद को अंदर कैद कर लिया। दोस्तों ने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन खूब कोशिश के बाद भी Disha Salian ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। इसके बाद ही पता चला कि Disha Salian ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब तक वे नीचे पहुंचते, वॉचमैन ने पुलिस को खबर कर दी थी। दोस्त ने बताया कि तब तक भी Disha Salian जिंदा थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत करार दे दिया गया।


मौत से एक घंटे पहले का वीडियो वायरल

उसी पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें Disha Salian दोस्तों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।कहा जा रहा है कि यह वीडियो रात 11 बजकर 48 मिनट का है, जिसे Disha Salian ने अपने दोस्तों को व्हाट्सऐप पर शेयर किया था। इसके करीब 1 घंटे के भीतर उन्होंने सुसाइड कर लिया था।

News Flash- Before Committing Sucide Party Video Of Sushant Singh Rajput Ex Manger Disha Salian Video Goes Viral On Social Media#SushantDeathMystery #FollowMe For More Updates#BollywoodDarkSecrets pic.twitter.com/93NZIyN8LY

— INDRADEV PANDEY (@Indradev_007) August 8, 2020