• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Youtube पर Chhotu Dada हैं सुपरहिट, इनकी कमाई है टीवी एक्टर्स से भी ज्यादा

Chhotu Dada को Youtube पर देखने वालों की कोई कमी नही है, वहां से उन्हें बढ़िया कमाई भी हो रही है।

By Sudeep MishraEdited By: Sudeep Mishra
Publish Date: Mon, 17 Feb 2020 12:57:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2020 08:45:54 PM (IST)
Youtube पर Chhotu Dada हैं सुपरहिट, इनकी कमाई है टीवी एक्टर्स से भी ज्यादा

फिल्मों में आज से नहीं बल्कि पुराने समय से ही बौने किरदारों और एक्टर्स को लोगों ने पसंद किया है। कॉमेडी फिल्मों में इन एक्टर्स में अपनी एक्टिंग से कमाल दिखाया और लोगों को का दिल जीता। हालांकि, उनको मिलने वाली फिल्में और कमाई इतनी ज्यादा नहीं हुआ करती थी और ऐसे में उन्हें दूसरे तरीकों से भी कमाई करनी पड़ती है। लेकिन एक एक्टर ने मामला बदला है जिनका नाम है Chhotu Dada। छोटू दादा भले ही फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन उनकी कमाई आपको हैरान कर देगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों से ज्यादा छोटू दादा यूट्यूब पर मशहूर हैं।

उनके चाहने वालों की कमी नहीं है और Chhotu Dada के Youtube पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। मेहनत और जोरदार एक्टिंग के दम पर 'छोटू दादा' का यह चैनल लोगों को लुभाने में कामयाब रहा है। वैसे छोटू दादा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत खानदेशी फिल्म से की थी। हालांकि, उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने अपना मुकाम बना लिया है।


naidunia_image

वेब पोर्टल 'तेज बज' की एक खबर में कहा गया बहै कि छोटू दादा खानदेशी फिल्म में काम करने के लिए एक दिन के 1.25 लाख रुपए लेते हैं जो किसी भी बड़े टीवी स्टार से ज्यादा कमाई है। वैसे उनके यूट्यूब वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं और लोग इनका बड़ी बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। आपको बता दें कि छोटू दादा का असली नाम 'शफीक छोटू' हैं।

उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा खानदेशी फिल्मों में काम किया है। वो कई अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। छोटू दादा के वीडियो इतने ज्यादा पसंद किए जाते हैं कि वो आते ही ट्रेंड होने लगते हैं और लोग एक दूसरे को शेयर कर इन्हें देखते हैं। कम कद के बावजूद छोटू दादा ने हमेशा ही बड़ा धमाका किया है जो हर कोई नहीं कर पाता।