• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Famous Kissing Scenes: आज तक फेमस हैं इन फिल्मों के किसिंग सीन, कहीं हुई तारीफ, तो कभी मचा बवाल

आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के किसिंग सीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सामने आते ही दर्शक भी हैरन रह गए थे। इस लिस्ट में राजा हिंदुस्तानी से लेक...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 24 Jul 2024 12:21:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Aug 2024 08:11:42 AM (IST)
Famous Kissing Scenes: आज तक फेमस हैं इन फिल्मों के किसिंग सीन, कहीं हुई तारीफ, तो कभी मचा बवाल
अलग-अलग फिल्मों के वायरल किसिंग सीन्स।

HighLights

  1. इंटरनेट पर फिल्मों के कई सीन्स वायरल होते रहते हैं।
  2. कई फिल्मों के किसिंग सीन्स लोगों ने खूब पसंद किए।
  3. आज हम इन्हीं फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Famous Kissing Scenes: फिल्म की कहानी कोई भी हो, लेकिन उसमें दिखाए गए सीन्स हमेशा याद रखे जाते हैं। कई सीन्स ऐसे होते हैं, जो रील्स में वायरल हो जाते हैं और उन्हें खूब पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया के दौर में ऐसा अक्सर होता देखा जाता है।

फिलहाल तो इंटरनेट के होने के कारण फिल्मों के सीन्स आसानी से वायरल हो जाते हैं और हमें फेमस चीजें पता चल जाती हैं। लेकिन पहले के दौर में ऐसा नहीं था। फिल्मी सीन्स को लेकर चर्चा, तो तब भी होती थी।


naidunia_image

हिंदी सिनेमा के दौर में ऐसी कई फिल्में आईं, जिनके सीन्स आज तक फेमस हैं। इन्हीं सीन्स में से हम किसिंग सीन्स की बात करें, तो कई फिल्मों के किसिंग सीन्स लोगों ने खूब पसंद किए और खूब वायरल हुए हैं। आज हम इन्हीं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

राजा हिंदुस्तानी

1996 में आई फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' करिश्मा कपूर और आमिर खान की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है, उस दौर में किसिंग सीन फिल्मों में दिखाना बहुत बड़ी बात होती थी। इस फिल्म का एक सीन है, जहां करिश्मा और आमिर बारिश में भीगते हुए किस करते हैं। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था। इतना ही नहीं इसी सीन के चलते कई एक्ट्रेसेस ने यह फिल्म ठुकरा दी थी।

naidunia_image

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' एक सुपर डुपर हिट फिल्म थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ, अभय देओल और फरहान अख्तर अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म में एक सीन के दौरान ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ के बीच किस दिखाया गया है। यह सीन भी खूब फेमस हुआ था।

naidunia_image

मर्डर

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्डर’ इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत की एक हिट फिल्म है। इमरान हाशमी वैसे भी किसिंग स्टार कहलाते हैं, उन्होंने और मल्लिका ने मिलकर इस फिल्म में कई बोल्ड सीन्स किए हैं। फिल्म में एक सीन में मल्लिका और इमरान का किसिंग सीन दिखाया गया है, जो कि खूब फेमस हुआ था।

naidunia_image

कबीर सिंह

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' साल 2019 में रिलीज हुई थी। हर कोई इस फिल्म का किसिंग सीन जानता है। फिल्म में शाहिद की एक्टिंग ने हर किसी को दीवाना बना दिया था। फिल्म की कहानी खूब पसंद की गई थी। शाहिद और कियारा के बीच पूरी फिल्म में कई बार किसिंग सीन्स दिखाए गए थे।

naidunia_image

रामलीला

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'रामलीला' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई बोल्ड सीन्स हैं। फिल्म का एक गाना ‘अंग लगा दे’ एक हॉट गाना है। इसके सारे सीन्स बेहद बोल्ड हैं। इतना ही नहीं, एक प्वॉइंट पर रणवीर और दीपिका के किसिंग सीन ने हर किसी को हैरान कर दिया।

naidunia_image

गली ब्वॉय

'गली ब्वॉय' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में दिखाई दिए थे। रणवीर और आलिया के बीच फिल्माया गया, किसिंग सीन काफी फेमस हुआ था। बताया जाता है कि यह किसिंग सीन और भी लंबा होने वाला था, लेकिन सेंसर बोर्ड के कारण इसे कट कर दिया गया।

naidunia_image