Gandi Baat नाम की Web Series सुपरहिट हुई और Anveshi Jain भी सोशल मीडिया पर स्टार हो गईं। अन्वेषी की फैन फॉलोइंग दिन - ब - दिन बढ़ रही है। अब तो वो एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम है Commitment। यह तेलुगु भाषा में बन रही है। इस फिल्म में अन्वेषी ने सेक्सोलॉजिस्ट का रोल किया है। इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज हो जाना था लेकिन सिनेमाघर बंद होने के कारण इसकी रिलीज रुकी हुई है।
अन्वेषी ने इस रोल के बारे में कहा है 'मैं इसमें रेखा गुप्ता के किरदार को निभा रही हूं। यह सेक्सोलॉजिस्ट है। एक जिम ट्रेलर इससे मुलाकात करता है और इसके प्यार में पड़ जाता है। कहानी इस तरह आगे बढ़ती है कि रेखा कैसे इस मुद्दे को डील करती है। इसमें बहुत गहरा मैसेज भी है। यह भी है कि रेखा अपने परिवार के प्रति समर्पित है और काम के प्रति भी। लोग लेकिन उसे हर बार अलग तरह से लेते हैं।'
बता दें कि अन्वेषी इंस्टाग्राम पर खूब लोकप्रिय हैं। वो कोई फोटो पोस्ट करती हैं तो तुरंत हजारों लाइक्स मिल जाते हैं। इंटरनेट सेंसेशन अन्वेषी जैन के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
इंस्टाग्राम पर अन्वेषी ने हाल में यह फोटो शूट पोस्ट किया है। इसमें काली साड़ी में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं।
View this post on InstagramI’ll be your solider!! @flutter_me_shutters___ @divyas_mua
A post shared by Anveshi Jain (@anveshi25) on
Gandi Baat में एक्टिंग से पहले अन्वेषी जैन होस्ट रह चुकी हैं। अन्वेषी ने इंदौर में कई कॉपोर्रेट इवेंट्स, वेडिंग्स, कैम्पस इवेंट्स, चैरिटी इवेंट्स, प्राइवेट पार्टीज में होस्टिंग की है।
View this post on InstagramA post shared by Anveshi Jain (@anveshi25) on
इंदौर के अनुभव अन्वेषी बेहद अहम मानती हैं। एक जमाना था जब लोग उन्हें उनके शरीर की वजह से परेशान करते थे। वो कॉलेज में अपने शरीर को कोसा करती थीं। अन्वेषी जैन मध्य प्रदेश के खजुराहो की रहने वाली हैं और भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की है।
एकता कपूर के 'ऑल्ट बालाजी' के शो 'गंदी बात' के सीजन 2 में अन्वेषी को काम मिला और 'कमिटमेंट' हासिल हुई। इसमें वो तेजस्वी मादीवाड़ा, अमित तिवारी और समर सिंह के साथ दिखेंगी।
View this post on InstagramThe very essence of romance is uncertainty!!
A post shared by Anveshi Jain (@anveshi25) on
अन्वेषी जैन को ट्रेडिशनल ड्रेसेस में भी देखा जाता है और वेस्टर्न कपड़ों में भी।
View this post on InstagramA post shared by Anveshi Jain (@anveshi25) on