Happy Birtday Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) का आज (मंगलवार) अपना 52वां जन्मदिन बना रही है। उनका जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। इनका पिता विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन सांगली के राजा है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। दूरदर्शन के कार्यक्रम 'कच्ची धूप' में पहली बार दर्शकों के नजर में आई। इस सीरियल को अमोल पालेकर ने निर्मित किया है। साल 1989 को सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह मूवी सुपर हिट रही। आइए जानते भाग्यश्री (Bhagyashree) के जन्मदिन पर उनके कुछ अनसुने किस्से।
परिवार के खिलाफ जाकर की शादी: भाग्यश्री राजघराने से हैं। जहां उनके ऊपर कई तरह की पाबंदियां थी। परिवालों के खिलाफ जाकर उन्होंने अपने दोस्त हिमालय दसानी (Himalaya Dasani) से साल 1990 में शादी कर ली। बता दें हिमालय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर हैं। शादी के बाद अभिनेत्री की शर्त थी कि उनके पति उनको अपोजिट हीरो बनाया जाए। डायरेक्टर को उनकी यह बात पसंद नहीं आई अंत वो बॉलीवुड से गायब हो गई। भाग्यश्री 'कैद में है बुलबुल', 'त्यागी', 'पायल' और 'घर आया परदेसी' जैसी फिल्मों में नजर आई। हालांकि ये सभी मूवी फ्लॉप रहीं।
मीडिया कंपनी की प्रमोटर: भाग्यश्री अपने पति हिमालय की एक मीडिया कंपनी की प्रमोटर है। साल 2015 मार्च में महाराष्ट्र सरकार ने भाग्यश्री योजना की शुरुवात की। जिसकी अभिनेत्री ब्रांड एंबेसडर है। इस योजना गरीब रेखा के नीचे परिवारों की बच्चियों के लिए है।
भाग्यश्री के बेटे ने किया बॉलीवुड में डेब्यू: भाग्यश्री के दो बच्चे है। एक बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिक (Avantika) है। अवंतिका भी अपनी मां तरह बेहद सुंदर है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अभिनेत्री के बेटे अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) ने 2019 में फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजरेकर भी थे। अभिमन्यु जल्द ही फिल्म निकम्मा में दिखाई देंगे।