Happy Birthday Namrata Shirodkar: अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) शुक्रवार (22 जनवरी) अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। 1993 में उन्होंने मिस इंडिया का ताज जीता। 1998 में 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस मूवी में उनके साथ सलमान खान और ट्विंकल खन्ना भी मुख्य किरदार में थे। नम्रता ने इसके अलावा कच्चे आगे, वास्तव, अलबेला, मसीहा सहिक कई दर्जन हिट फिल्में की। अभिनेत्री ने एक अंग्रेजी फिल्म 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।
नम्रता जब अपने करियर के शिखर पर थी, जब वह दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) से मिली और उनसे प्यार हो गया। दोनों की मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' के सेट पर हुई। पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2005 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बाद में नम्रता ने फिल्म जगत से दूरी बना ली। अब वह घरेलू जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2004 में रोक सको तो रोक लो थी। नम्रता और महेश दो प्यारे बेटी सितारा और बेटे गौतम के माता-पिता हैं।
महेश बाबू के शादी के बाद नम्रता ने फिल्म से दूरी बना ली है, लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंन के करीब है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.1 मिलियन फॉलोवर हैं। महेश जहां फिल्मों में व्यस्त है, नम्रता घर और बच्चों की देखभाल करती है। इसके अलावा वह अपने पति के मैनेजर के रूप में भी काम करती है।
नम्रता इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अक्सर अपने फैंस से बातचीत करती है। एक बार उनके फैन ने उनसे महेश बाबू की किसी अच्छाई के बारे में पूछा था। तब उन्होंने जवाब दिया था वह असली है। प्रशंसक यह जनाने के लिए उत्सुक थे कि क्या महेश और नम्रता एक साथ फिर बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इसके लिए उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता इस जीवनकाल में फिर ऐसा संभव हो सकता है।
शादी के बाद नम्रता शिरोडकर काफी बदल गई है, आइए देखते हैं उनकी पहले और बाद की तस्वीरें
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #namrata shirodkar
- #namrata shirodkar birthday
- #namrata shirodkar flims
- #namrata shirodkar husband
- #namrata shirodkar photos
- #namrata shirodkar news
- #namrata shirodkar career
- #namrata shirodkar instagram