• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूरदर्शन का होगा कायापलट, आएंगे निजी चैनलों जैसे शो

बालाजी टेलीफिल्म्स और हेट्स ऑफ प्रोडक्शंस जैसी प्रोडक्शन कंपनियों के शोज दिखाए जाएंगे।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 01 Jan 2015 11:58:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Jan 2015 01:21:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दूरदर्शन का होगा कायापलट, आएंगे निजी चैनलों जैसे शो

नई दिल्ली. बुनियाद, हम लोग और नुक्कड़ जैसे शोज होस्ट करने वाले दूरदर्शन ने अपनी रेटिंग निजी चैनलों के टीवी नाटकों के कारण खो दी थी, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार फिर से इस राष्ट्रीय नेटवर्क पर क्वॉलिटी सीरियलों को लाने की योजना बना रही है।

इसकी प्रक्रिया अरुण जेटली की अध्यक्षता में हाल में हुई मीटिंग के साथ शुरू हो गई है। वित्त मंत्रालय का नेतृत्व करने वाले जेटली सूचना और प्रसारण मंत्रालय का पोर्टफोलियो भी हैंडल करते है। उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में सूचना व प्रसारण जूनियर मंत्री राघवेंद्र राठौड़, वरिष्ठ दूरदर्शन के अधिकारी और टीवी प्रोडक्शन हाउसेस के वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद थे।


बैठक में बालाजी टेलीफिल्म्स और हेट्स ऑफ प्रोडक्शंस जैसी प्रोडक्शन कंपनियों ने प्रतिनिधित्व किया जो कि निजी चैनलों पर लंबे चलने वाले धारावाहिकों का निर्माण कर रही हैं।

अगले कुछ सप्ताह में और भी बैठकों की योजना है। प्रसारणकर्ता के अधिकारियों को डीडी के एंटरटेनमेंट सेक्शन में 2015 की शुरूआत से नए शोज और नया लुक की उम्मीद की है।

डीडी की नए योजनाओं से अवगत अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी। टीवी प्रोडक्शन के प्रतिनिधियों ने जेटली को विश्वास दिलाया है कि वे डीडी को पायलट शोज भेजेंगे। पता चला है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा डीडी ने प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया है कि डीडी से आमतौर पर जुड़ी नौकरशाही प्रक्रियाएं अब लागू नहीं होंगी।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मंत्रालय और डीडी ने प्रोडक्शन हाउस को कहा कि सरकारी प्रसारक 'इन्सेन्टिव मॉडल' पर काम करेंगे जो कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले शोज को रिवॉर्ड देंगे।

डीडी ने स्वीकारा है कि निर्माताओं के लिए ज्यादा लाभदायक और पब्लिक ब्रॉडकास्टर के साथ बिजनेस करने के लिए रिवेन्यू शेयरिंग मॉडल को बदलना होगा। अधिकरियों ने जानकारी दी कि गाइडलाइंस में संशोधन किया जाएगा और कोई भी नया नियम लागू करने से पहले निर्माताओं से इनपुट्स लिए जाएंगे।

बैठक में बजट, निर्णय लेने का समय, प्रोडक्शन टाइमलाइंस और रिवेन्यू जनरेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। टीवी शो प्रोडक्शन हाउसेस डीडी के नए प्रयास को लेकर उत्साहित थे।

बालिका वधु जैसे हिट शो दे चुके स्फियरओरिजिंस के सीएमडी सुजोय वाधवा ने कहा 'डेली सोप्स भारतीय टेलीविजन का मुख्य रिवेन्यू सोर्स है। यह उत्साहजनक है कि डीडी नए शोज ला रहा है।

हेट्स ऑफ प्रोडक्शंस के जेडी मेजेठिया का कहना है कि बैठक काफी आशावादी रही और सभी प्रोडक्शन हाउसेस को डीडी के सुधार के लिए सलाह देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि शीर्ष अधिकारी डीडी को फिर खड़ा करने के लिए इच्छुक थे।

इस मौके पर एक और मुद्दा चर्चा में सामने आया कि डीडी के हेडक्वॉटर्स और बॉस सभी दिल्ली में हैं, वहीं टीवी प्रोडक्शन का टैलेंट हब मुंबई में बसता है। निजी टीवी चैनलों के हेडक्वॉटर्स मुंबई में है। दिल्ली आधारित डीडी के शोज की अपलिंकिंग काफी खचीर्ली साबित होती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।