• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independence Day 2024: 'द फैमिली मैन' से लेकर 'इंडियन पुलिस फोर्स' तक, ओटीटी पर जरूर देखें देशभक्ति से भरी सीरीज

फिल्म इंडस्ट्री में देशभक्ति पर सिर्फ फिल्में ही नहीं, वेब सीरीज भी बनी हैं। इन्हें आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आराम से घर बैठकर देख सकते हैं। देशभक्ति पर बनी इन वेब सीरीज में आपको दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। अगर आपको भी देशभक्ति से जुड़े कंटेंट देखना पसंद है, तो आपको ये वेब सीरीज जरुर पसंद आएंगी।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 12 Aug 2024 11:24:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 12:46:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Independence Day 2024: 'द फैमिली मैन' से लेकर 'इंडियन पुलिस फोर्स' तक, ओटीटी पर जरूर देखें देशभक्ति से भरी सीरीज
ओटीटी पर मौजूद देशभक्ति से भरी सीरीज के पोस्टर्स।

HighLights

  1. हर खास दिन के लिए बॉलीवुड में कोई ना कोई फिल्म बनी है।
  2. हम आपके लिए देशभक्ति से भरी सीरीज की लिस्ट लाए हैं।
  3. इस लिस्ट में राॅकेट बाॅयज और ग्रहण सीरीज भी शामिल है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Independence Day 2024: हर साल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हर भारतीय के लिए यह दिन काफी खास होता है। सार्वजनिक स्थलों पर तरह-तरह के कार्यक्रम के साथ यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। बॉलीवुड और त्योहारों का पिछले कई सालों से नाता रहा है।

हर खास दिन के लिए बॉलीवुड में कोई ना कोई फिल्म रही है। आज हम आपके लिए ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो देशभक्ति से भरपूर है और ओटीटी पर मौजूद है। इन्हें आप 15 अगस्त के दिन अपने घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं और एंटरटेन हो सकते हैं।


इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force)

कुछ समय पहले ही रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय की सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म कबीर मलिक के जीवन पर आधारित है, जो कि एक आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर होता है। इस दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

naidunia_image

रक्षक (Rakshak India's Braves)

वरुण सोबती और सुरभि चंदना की सीरीज एक युवा सैनिक लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह की सच्ची जीवन गाथा पर आधारित है। उन्होंने जम्मू रेलवे स्टेशन को सुरक्षित करने की कोशिश करते हुए गोलीबारी में 300 से अधिक नागरिकों को बचाया था। यह एक शानदार सीरीज है। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

naidunia_image

द फैमिली मैन (The Family Man)

मनोज बाजपेयी की सबसे हिट सीरीज 'द फैमिली मैन' के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में प्रियामणि और सामंथा रुथ प्रभु भी अहम रोल में दिखाई देती हैं। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। सीरीज एक आम आदमी, एक गुप्त जासूस के जीवन पर आधारित है, जो कि निजी जीवन की समस्या से निपटते हुए देश को बचाने के मिशन पर रहता है।

naidunia_image

रॉकेट बॉयज (Rocket Boys)

'रॉकेट बॉयज' एक शानदार सीरीज है। इस सीरीज में जिम सर्भ और इश्वाक सिंह ने अहम किरदार निभाया है। सीरीज होमी भाभा और विक्रम साराभाई की सच्ची कहानी पर आधारित है। उन्होंने भारत के भविष्य को आकार दिया और देश को वैश्विक महाशक्ति के मानचित्र पर स्थापित किया। इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

naidunia_image

ग्रहण (Grahan)

'ग्रहण' एक शानदार सीरीज मानी जाती है। इस सीरीज में एक युवा आईपीएस अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पिता की सच्चाई को उजागर करता है। उसके पिता 1984 के सिख दंगों में आरोपी थे। सीरीज में पवन मल्होत्रा और भूमिका गब्बी अहम रोल में दिखाई देते हैं। इसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज को आप disney+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।