
मुंबई Juhi Chawla house। फिल्म अभिनेत्री जूही चावला अपने समय की हिट अदाकारा में गिनी जाती है। बॉलिवुड में उन्होंने कई सफल फिल्में दी है। कई बड़े बैनर के साथ काम करने के अलावा जूही चावला सभी बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी है। लेकिन अपने करियर में जब वह चरम पर थी, तब उन्होंने उद्योगपति जय मेहता के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद जूही चावला फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं रही और परिवार में ही व्यस्त हो गई। फिलहाल जूही चावला परिवार के साथ मुंबई में शानदार बंगले में रहती है। हाल ही जूही चावला के घर के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जूही चावला का घर अंदर से कितना आलीशान है।
.jpg)
मालाबार हिल पर है जूही का घर
जूही चावला का घर मुंबई के पॉश इलके मालाबार हिल में स्थित है। जूही ने हाल ही में अपने घर के अंदर की तस्वीरें दिखाई है। जूही के घर को आर्किटेक्ट के लिहाज से मास्टरपीस कहा जा सकता है। साथ ही जूही के पति जय मेहता भी वास्तु को काफी मानते हैं। उन्होंने अपने घर के हर कोने को खूबसूरत और अलग तरह से सजाया हुआ है, साथ ही उसमें काफी कलाकारी भी कराई है। अपने बंगले को खूबसूरत डिजाइन देने के जूही और जय ने श्रीलंका के आर्किटेक्ट चन्ना दसवाट्टे को हायर किया था।
.jpg)
घर की छत से दिखता है मरीन ड्राइव का खूबसूरत नजारा
जूही और जय के घर को चन्ना दसवाट्टे ने टेराकोटा औैर रेड शेड में डिजाइन किया है। सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे इस खूबसूरत घर की छत पर 8 सीटर डाइनिंग टेबल की व्यवस्था है। जूही की छत से मरीना ड्राइव का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।
.jpg)
फिलहाल इस घर के दो फ्लोर पर जूही चावला, जय मेहता और साथ ही उनके दो बच्चे रहते हैं। इस घर में एक फ्लोर पर जय मेहता के अंकल का परिवार रहता है। आपको बता दें कि जूही चावला ने 1996 में जय मेहता से शादी कर ली थी। जूही के पति जय मेहता IPL की कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक भी हैं।