• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थडे बॉय अनुराग कश्यप की ये बातें चौंका देंगी आपको

फिल्म इंडस्ट्री में अनुराग कश्यप किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 10 Sep 2018 04:29:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Sep 2018 05:37:23 PM (IST)
बर्थडे बॉय अनुराग कश्यप की ये बातें चौंका देंगी आपको

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में अनुराग कश्यप किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक अनुराग कश्यप ने अपनी पसंद की फिल्में बनाने से कभी समझौता नहीं किया। हालांकि यह बात दीगर है कि अपनी फिल्मों की वजह से अनुराग कश्यप की सेंसर बोर्ड से अधिकतर मुद्दों पर अनबन ही रही। गैंग्स ऑफ वासेपुर, देव डी, ब्लैक फ्राइडे के बाद वेब सीरीज से तहलका मचाने वाले अनुराग कश्यप आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।

naidunia_image

अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के शहर गोरखपुर में हुआ था। उनके पिता श्रीप्रकाश सिंह उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर हैं। उनके भाई और बहन फिल्‍ममेकर अभिनव और अनुभूति कश्‍यप हैं।

naidunia_image

अनुराग कश्यप ने अपनी पढ़ाई देहरादून और ग्वालियर में की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से जन्‍तु विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन किया है।

दिल्ली में ग्रेजुएशन करते समय अनुराग ने फिल्मों में रूचि को देखकर स्ट्रीट प्ले ग्रुप 'जन नाट्य मंच' ज्वॉइन कर कई नाटकों में काम किया। अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में आने का निर्णय यूपीएससी के प्रिपरेशन के समय इटालियन फिल्म बायसाइकिल थिफ्स देखने के बाद लिया था।


naidunia_image

बॉलीवुड में काम करने की इच्छा के कारण अनुराग कश्यप ने 1993 में मुंबई का रूख किया। बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश के दौरान अनुराग को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें काफी समय सेंट जेवियर्स स्कूल के ब्वायज हॉस्टल में बिताना पड़ा था। इसके बाद अनुराग को पृथ्वी थिएटर में काम मिला।

naidunia_image

अनुराग ने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी अपनी पुरानी दोस्त आरती बजाज से हुई। उन दोनों की एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। आरती से तलाक के बाद उन्होंने 2011 में कल्कि कोचलीन से शादी की। कल्कि कोचलीन से 2015 में उनका तलाक हो गया।

naidunia_image

1997 में अनुराग कश्यप ने हंसल मेहता की 'जयते' फिल्म की पटकथा लिखी थी लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। फिल्‍में बनाने से पहले उन्‍होंने टीवी सीरियल्‍स के स्क्रिप्‍ट्स भी लिखे।

naidunia_image

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1998 में मनोज बाजपेयी ने रामगोपाल वर्मा को अनुराग कश्यप का नाम सुझाया। इसके बाद ही अनुराग को बॉलीवुड में बड़े ब्रेक के रूप में 'सत्या' फिल्म की पटकथा लिखने का मौका मिला। इस फिल्म की सफलता से अनुराग कश्यप के पास फिल्मों की लाइन लग गई।

naidunia_image

हाल में अनुराग कश्यप निर्देशित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स ने भी खूब नाम कमाया है। फिलहाल वह इसके सीजन 2 पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा अनुराग की फिल्म मनमर्जियां भी अगले सप्ताह सिनेमाघरों में आ रही है।