Lagaan एक्टर Raghuvir Yadav की पत्नी पूर्णिमा खरगा ने शादी के 32 साल बाद बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक मांगा और व्यभिचार का आरोप लगाया। 60 साल की पूर्णिमा पूर्व कथक डांसर हैं और 70 साल रघुबीर से उनका 30 साल का बेटा है। पूर्णिमा और रघुवीर 1988 में शादी के बंधन में बंधे और 1995 से अलग रह रहे थे। पूर्णिमा ने दावा किया है कि उन्होंने रघुबीर के संघर्ष के दौर में उनके साथ खड़ा रहने के लिए इंटरनेशनल कथक डांसर के रूप में अपना करियर छोड़ दिया। हालांकि एक सफल अभिनेता बनने के बाद उन्होंने कथित तौर पर अन्य महिलाओं के लिए उन्हें छोड़ दिया।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूर्णिमा ने 1 लाख रुपए के अंतरिम रखरखाव और 10 करोड़ रुपए के गुजारा भत्ते की मांग की है। उन्होंने रघुबीर की पार्टनर और मैनेजर रोशनी अर्चजम को याचिका में शामिल किया है।
रिपोर्ट में यह भी कह गया कि पूर्णिमा को साल 1995 में उनकी को-स्टार के साथ इन्वॉल्व होकर उन्हें धोखा देने का भी शक था। रघुबीर ने भी पहले तलाक की अर्जी दी थी लेकिन बाद में हटा ली।
रघुबीर को साल 2017 की फिल्म न्यूटन में देखा गया था जिसने ऑस्कर्स में भारत की आधिकारिक एंट्री ली थी। उनकी अन्य फिल्मों में सलाम बॉम्बे, बैंडिट क्वीन, रूदाली, 1947 अर्थ, लगान, पीपली लाइव और वाटर जैसी फिल्मों में काम किया है।
बता दें कि रघुवीर यादव जबलपुर के रहने वाले हैं और इन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से डिग्री ली थी। उन्होंने मुंगेरी लाल के सपने मे मुंगेरीलाल की भूमिका निभाई थी। साल 1986 में मुंगेरीलाल से पहले उन्होंने श्याम बेनेगर के ट्रेवल सीरीज यात्रा में छोटा सा रोल किया था। रघुबीर ने साल 1985 में मैस्सी साहिब से फिल्म डेब्यू किया था और इसमें उन्होंने टाइटल रोल किया था। उन्होंने इसके लिए बेस्टर एक्टर के रूप में दो इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे।