
एक्ट्रेस लिजा हेडन जल्द ही एक वेब सीरीज 'द ट्रिप' में नजर आएंगी। वो इसका हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। बीते दिनों ही लिजा की शादी सुर्खियों में थीं। उनकी दोस्त ने इस बात को सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर किया था।
लिजा ने बताया 'द ट्रिप' का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। यह पहली फिक्शन सीरीज है जिसका मैं हिस्सा बनूंगी। यह एक बिंदास लव स्टोरी है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।'
'द ट्रिप' कहानी है चार दोस्तों की जो एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। सफर के दौरान उन्हें अपनी दोस्ती की मजबूती का अहसास होता है। यह ट्रिप एक दोस्त के बैचलरहुड के सेलेब्रेशन का हिस्सा भी है। यात्रा के दौरान कई इमोशनल पल भी आते हैं। इस बीच सभी को महसूस होता है कि वास्तव में वो सभी एक-दूसरे के साथ कैसा रिश्ता रखते हैं।
लिजा ने कहा 'जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह चार ऐसी लड़कियों की कहानी है जो दोस्त हैं और एकसाथ सफर पर निकल पड़ी हैं। दिसंबर में यह फिल्म ऑनलाइन होगी।
लिजा हेडन इससे पहले 'क्वीन', 'हाउसफुल 3' और 'आएशा' में नजर आ चुकी हैं।