• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी हालत...', सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फिर मिली धमकी

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा चिंताजनक हो गई है। उन्हें बिश्नोई गैंग से 5 करोड़ रुपये की धमकी मिली है। परिवार इस स्थिति को लेकर ब...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 09:27:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Oct 2024 09:47:03 AM (IST)
'बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी हालत...', सलमान खान का पीछा नहीं छोड़ रहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग, फिर मिली धमकी
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी।

HighLights

  1. बाबा सिद्दीकी की हत्या से सलमान का परिवार चिंतित।
  2. धमकी में बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए मांगे रुपए।
  3. अरबाज खान ने बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। एक बार फिर से सलमान को धमकी मिली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

मैसेज भेजने वाले ने कहा है कि इस मैसेज को हल्के में ना लिया जाए। सलमान खान को जिंदा रहने के लिए लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी होगी। वह ऐसा करना चाहता है तो 5 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे। उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी हालत बाबा सिद्दीकी से भी ज्यादा खराब होगी। इस पूरे मामले की जांच मुंबई पुलिस की तरफ से की जा रही है।


परिवार को सता रही सलमान खान की चिंता

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान की सुरक्षा को लेकर परिवार बहुत ज्यादा परेशान है। उनको धमकियां पहले ही मिल रही थीं, इसलिए उनको मुंबई सरकार की तरफ से Y कैटेगिरी की सुरक्षा दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर Y+ कर दिया है।

अरबाज खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जताया दुख

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है। सलमान के भाई अरबाज खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाबा सिद्दीकी हमारे परिवार के बहुत अच्छे दोस्त थे। उनका जाना हमें परेशान करने वाली घटना है। उनके बिना ईद की इफ्तार पार्टी हमेशा अधूरी ही रहेगी। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जो पूरे बॉलीवुड को इफ्तार पर इकट्ठा रखते थे।