यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वाह ताज' के नए गीत 'छोरी छिछोरी' में मंजरी का बोल्ड अंदाज
श्रेयस और मंजरी फडनीस की नई फिल्म 'वाह ताज' का नया वीडियो सॉन्ग फिल्ममेकर अरबाज खान ने फैन्स के साथ शेयर किया है।
By Edited By:
Publish Date: Sat, 03 Sep 2016 12:25:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Sep 2016 12:34:00 PM (IST)
बॉलीवुड में अगली रिलीज होने वाली फिल्म में एक नाम 'वाह ताज' का भी है। मुख्य कलाकारों के तौर पर इसमें श्रेयस तलपदे के साथ ही मंजरी फडनीस भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अजीत सिन्हा ने किया है।
इनके अलावा हेमंत पांडे, राजेश शर्मा, राजीव वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, प्राची पाठक, युसूफ हुसैन नजर आएंगे। फिल्ममेकर अरबाज खान ने शनिवार को फिल्म का एक वीडियो सॉन्ग फैन्स के साथ शेयर किया।
सॉन्ग में मंजरी का एकदम अलग लुक फैन्स को देखने को मिलेगा। इससे पहले मंजरी कभी भी ऐसे बोल्ड अंदाज में नजर नहीं आई हैं। दूसरा हेमंत पांडे भी इस गीत पर ठुमके लगाते दिखे हैं। ऐसा भी आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला है।