• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nana Patekar And Madhuri dixit: निर्देशन में इंटरफेयर को लेकर फिल्म से निकाले गए थे नाना पाटेकर

1995 की फिल्म राजा में डायरेक्शन केे काम में हस्तक्षेप को लेकर नाना पाटेकर को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Thu, 05 May 2022 02:00:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 May 2022 02:00:25 PM (IST)
Nana Patekar And Madhuri dixit: निर्देशन में इंटरफेयर को लेकर फिल्म से निकाले गए थे नाना पाटेकर

Nana Patekar and Madhuri dixit: विश्वनाथ पाटेकर जिन्हें नाना पाटेकर के नाम से जाना जाता है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे सीनियर और काबिल एक्टर्स में से एक है। उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया है। वहीं राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। नाना पाटेकर मुख्य रूप से हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते है। कई फिल्मों में इन्हें खलनायक की भूमिका निभाते हुए भी देखा गया है। 1978 में फिल्म गमन के साथ नाना पाटेकर ने बाॅलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन क्या आप जानते है कि नाना पाटेकर 1995 की ब्लाॅकबस्टर फिल्म राजा में भी नजर आने वाले थे, लेकिन उनकी जगह परेश रावल को यह जगह दे दी गई।

बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले थे पाटेकर

1995 की ब्लाॅकबस्टर फिल्म राजा को आज भी माधुरी दीक्षित और परेश रावल की शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर, संजय कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले थ, जिसके कुछ सीन्स की शूटिंग भी उन्होंने कर ली थी, लेकिन बाद में उन्हें परेश रावल ने रिप्लेस कर दिया था। नाना पाटेकर ने फिल्म को क्यों छोड़ा इस बात का कारण खुद फिल्ममेकर ने स्पष्ट भी किया था।


फिल्म निर्देशन में हस्तक्षेप करने को लेकर नाना और इंद्र कुमार ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। मुकेश खन्ना के साथ बातचीत में इंद्र कुमार ने कहा था कि ‘जब एक्टर डायरेक्टर का काम करने लग जाता है तो डायरेक्टर को समझ जाना चाहिए वो अल्टीमेटली बुरी फिल्म बनाएगा या एक्टर का बुरा परफार्मेंस आएगा। नाना चाह रहा था कि सब अच्छा काम करें, उनका इंटेंशन बुरा नहीं था, तरीका बुरा था। आप वो लक्ष्मण रेखा नहीं पार कर सकते’।

डायरेक्टर ने किया नाना पाटेकर को फिल्म से अलग

फिल्म की शूटिंग के दौरान इंद्र कुमार ने शुरु में तो नाना पाटेकर को फिल्म निर्देशन में हस्तक्षेप करने को लेकर कुछ नहीं कहा क्योंकि नाना अच्छा सजेशन दे रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि वे ऐसे काम नहीं कर पाएंगे तो वे नाना पाटेकर के घर गए और उन्हें समझाया। साथ ही उन्होंने भी समझा और कहा कि ‘इंदु ये मेरा वे ऑफ वर्किंग है, ये तुम्हारा वे ऑफ वर्किंग नहीं है। सो लेट्स पार्ट अवर वेस’। जिसके बाद नाना पाटेकर को फिल्म के लिए मिली हुई फीस, जो कि अनिल कपूर से भी ज्यादा थी उसे उन्होंने वापिस भी लौटा दिया था।