Nitesh Pandey Death: बॉलीवुड (Bollywood) को एक और झटका लगा है। अभिनेता नितेश पांडे (Nitesh Pandey) का निधन हो गया है। उनकी उम्र 51 साल थी और जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से निधन हुआ है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक, नितेश पांडे महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में एक होटल में मृत पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम होटल पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। होटल स्टाफ और उनके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बता दें, आज सुबह ही खबर आई थी कि साराभाई वर्सेज साराभाई की अभिनेत्री जैस्मिन उर्फ वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
Who was Nitesh Pandey
नितेश का जन्म 17 जनवरी 1973 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक अभिनेता के साथ ही डायरेक्टर के रूप में भी है। एक्टर के रूप में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया।
फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। इसके अलावा वे बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।
नितेश पांडे ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। पांच साल बाद यानी 1995 में उन्हें बड़ा मौका मिला, जब उन्हें तेजस नाम के शो में जासूस की भूमिका निभाई।
फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शो में भी काम किया। ये हैं - मंजिलें अपनी अपनी, अस्तित्व... एक प्रेम कहानी, साया, जस्टेजू और दुर्गेश नंदिनी।
ओम शांति ओम और खोसला का घोसला जैसी फिल्मों से पहचान मिली। वर्तमान में वे 'ड्रीम कैसल प्रोडक्शन' चला रहे थे। यहां रेडियो शो बनाए जाते हैं।
नितेश का निधन मनोरंजन जगत के बड़ा झटका है। फैन्स नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं।
Posted By: Arvind Dubey
- # Nitesh Pandey Death
- # Anupama fame actor Nitesh Pandey
- # Nitesh Pandey Died
- # Nitesh Pandey
- # Actor Nitesh Pandey
- # who was Nitesh Pandey
- # नितेश पांडे