Panipat Trailer: आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ ट्रोलर्स को जैसे एक और मसाला मिल गया। Arjun Kapoor, Sanjay Dutt और Kirti Sanon स्टारर फिल्म के ट्रेलर के एक से बढ़कर एक Memes बन गए और वायरल हो गए। सबसे ज्यादा मीम्स बनें अर्जुन कपूर पर जिसका अभिनय लोगों को कमजोर लगा। ट्रेलर में मराठों के जौहर को दिखाया गया है। मराठा सेना की कमान संभालने वाले अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई है। उसे रोकना है अब्दाली को। अब्दाली का रोल संजय दत्त ने निभाया है। कृति सनोन को पार्वती बाई का रोल मिला है। अर्जुन कपूर की एक्टिंग किसी को प्रभावित नहीं कर पाई।
आलम यह हैं कि अर्जुन कपूर का मुंह खोलना ही दर्शकों को भा नहीं रहा।
जिस तरह से मीम्स बन रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि लोग आशुतोष गोवारिकर की कास्टिंग से खुश नहीं है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर पद्मावत, अग्निपथ और बाजीराव मस्तानी का मिश्रण लग रहा है।
आशुतोष गोवारिकर को लेकर भी खूब ट्रोलिंग हो रही है। एक मीम में तो यह बता दिया कि अर्जुन कपूर को कास्ट कर उन्होंने बड़ा डेयरिंग का काम किया है।
लगान (2001), स्वदेश (2004) और जोधा अकबर (2008) जैसी फिल्में देने वाले आशुतोष की इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर बिलकुल खरा नहीं उतरा है।
फिल्म में मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हपुरे, जीनत अमान, मिलिंद गुणाजी, नवाब शाह, कुणाल कपूर और मीर सरवर को यहां खास रोल में देखा जा सकता है। यह फिल्म, कार्तिक आर्यन की 'पति पत्नी और वो' से 6 दिसंबर को टकरा रही है।
बता दें कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की आखिरी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड थी। उन्हें नमस्ते इंग्लैंड में भी देखा गया था। अनीज बज्मी की फिल्म मुबारकां में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। अर्जुन ने साल 2012 से हबीब फैसल की फिल्म इशकजादे से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने औरंगजेब, गुंडे, 2 स्टेट्स, फाइंडिंग फैनी, तेवर, की एंड का, हाफ गर्लफ्रेंड की थी। फिलहाल अर्जुन अपने मलाइका अरोरा के साथ रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं।