XXX 2 की एक्ट्रेस का पहले नाम था Poonam Pandey, Naagin 4 में भी दिखीं
Poonam Pandey से Parree Pande बनीं XXX 2 की इस हीरोइन ने Naagin 4 के अलावा Web Series की हैं और एक मशहूर फिल्म भी।
By Sudeep Mishra
Edited By: Sudeep Mishra
Publish Date: Fri, 26 Jun 2020 10:46:30 AM (IST)
Updated Date: Wed, 02 Sep 2020 10:52:08 PM (IST)

XXX 2 के पहले एपिसोड की हीरोइन Parree Pande ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस Web Series से जुड़े विवाद अपनी जगह रहे लेकिन इसके कलाकारों को खासी लोकप्रियता मिली। इस सीरीज की लंबी चौड़ी स्टारकास्ट को लोग अब गूगल पर सर्च कर रहे हैं और इनके बारे में जानना चाह रहे हैं। इस कड़ी में परी पांडे का नाम सबसे ऊपर है। परी को इससे पहले Naagin 4 में देखा गया था, इस शो से ही उन्होंने अपना नाम Poonam Pandey छोड़ दिया था।
परी का पहले नाम Poonam Pandey था लेकिन जब उन्हें Naagin 4 ऑफर हुआ तो उन्होंने इसे बदलने का फैसला किया। जाहिर है इंडस्ट्री में दो मशहूर पूनम पांडे कैसे हो सकती हैं। 'जिस्म' के निर्देशक के साथ फिल्म 'नशा' करने वाली पूनम पांडे अब अलग ही पहचान बना चुकी हैं और अपनी एप भी ऑपरेट कर रही हैं। इन पूनम से अलग दिखने के लिए ही परी ने अपना नाम बदला।
![naidunia_image]()
परी जयपुर की मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। परी के परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई भी है। उनकी पूरा पढ़ाई जयपुर में हुई। मॉडलिंग करने के लक्ष्य के साथ वो मुंबई आईं और खूब काम किया।
![naidunia_image]()
उन्हें लक्स, लैक्मे जैसे बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी देखा गया। फिर उन्हें टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुमसे ही' मिल गया। इसके बाद उन्होंने इक्यावन, ये कहां आ गए हम, गर्ल्स ऑन टॉप और नागिन जैसे शो मिलते गए।
![naidunia_image]()
परी ने एक फिल्म भी है, इस हॉरर का नाम है 'ट्रिप टू भानगढ़'। जी5 की वेब सीरीज 'फिक्सर' में भी वो दिखी थीं। अब XXX 2 के बाद उनके बोल्ड एक्ट्रेस की इमेज काफी पक्की हो गई है।