
जयपुर की 22 वर्षीय पूर्वी जैन जल्द ही इरफान खान स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फ़िल्म् में पूर्वी का किरदार 'चम्पक' (इरफान) की पत्नी 'राशि' का होगा। इरफान इस फिल्म में उदयपुर में एक मिठाई की दुकान चलाते हैं। हाल ही में पूर्वी ने उदयपुर में इरफान के साथ फ़िल्म के अहम सीन फ़िल्माए। कहा जा रहा है कि फिल्म में फ्लैशबैक पोर्शन्स में चम्पक की पत्नी 'राशि' को दिखाया जाएगा।
होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही ये फिल्म, साल 2016 में रिलीज हुई इरफान की सुपरहिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। इसमें इरफान की पत्नी की भूमिका में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर दिखी थीं। इस बार इरफान की पत्नी के किरदार के लिये नया चेहरा कास्ट किया गया है। राधिका मदान, इरफान खान की बेटी के किरदार मे दिखेंगी तो करीना कपूर खान को विदेशी पुलिस अफसर का रोल मिला है।
'अंग्रेजी मीडियम’ की टीम फ़र्स्ट शेड़्यूल खत्म करके लंदन के लिए रवाना हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में करीना को इरफान की पत्नी का रोल मिला है। बता दें कि इरफान लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे, महीनों बाद उनकी वापसी फिल्म के सेट पर हुई। इसकी शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते से उदयपुर में शुरू हुई और इस दौरान इरफान खान पर कई दृश्य फिल्माए गए। यह करीना की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह इरफान खान के साथ काम कर रही हैं। एक खास रोल के लिए पंकज त्रिपाठी को भी याद किया गया है। आज कल पंकज हर अच्छी फिल्म का हिस्सा होते ही हैं।
GMB serving since 1900s It’s going to be fun to tell another story #AngreziMedium.
Coming soon, with Mr Champakji...
Aa Raha Hu phir entertain Karne Sabko #ItsTimeToKnowChampakJi#AngreziMedium📸 🕺🏻 pic.twitter.com/mC3IL2UMpf
— Irrfan (@irrfank) April 8, 2019