• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Praveen Kumar Death News: महाभारत के 'भीम' का निधन, अमिताभ-जितेंद्र के साथ भी किया था काम

Praveen Kumar Death News: प्रवीण कुमार ने प्रवीण ने चाचा चौधरी सीरियल में साबू का रोल भी निभाया था।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 08 Feb 2022 08:15:45 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Feb 2022 01:10:06 PM (IST)
Praveen Kumar Death News: महाभारत के 'भीम' का निधन, अमिताभ-जितेंद्र के साथ भी किया था काम

Praveen Kumar Death News: लता मंगेशकर के निधन के बाद मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर है। महाभारत सीरियल में भीम को रोल निभाने वाले प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंग से जूझ रहे थे। अपने कद-काठी और मजबूत शरीर के दम पर उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। फिर हिंदी फिल्मों का रुख किया। कई फिल्मों में विलेन का रोल किया, लेकिन ख्याति मिली महाभारत से, जिसमें भीम का रोल निभाया था। बहुत कम लोगों को पता है कि Praveen Kumar ने अपने एक्टिंग करियर में अमिताभ बच्चन और जितेंद्र जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया।

Praveen Kumar की पहली फिल्म 1981 में बनी रक्षा थी। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म मेरी आवाज सुनो भी आई। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ जितेन्द्र थे। वे अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'शहंशाह' में भी वे काम कर चुके हैं। प्रवीण ने चाचा चौधरी सीरियल में साबू का रोल भी निभाया था।


Praveen Kumar Death News: जानिए प्रवीण कुमार के बारे में

अभिनय के पेशे में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) हैं और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मेक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन अवार्डी भी हैं। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी।

ट्रैक और फील्ड स्पोर्ट्स में सफल करियर बनाने के बाद प्रवीण कुमार ने 70 के दशक के अंत में शोबिज में अपना करियर शुरू किया। एक साक्षात्कार में प्रवीण कुुमार ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन करने को याद किया था जब वह एक टूर्नामेंट के लिए कश्मीर में थे।

प्रवीण कुमार की चर्चित फिल्में

करिश्मा कुदरत का, युद्ध, ज़बरदस्त, सिंघासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image