
मुंबई। इंटरनेट सनसनी बनीं प्रिया प्रकाश वारियर की लोकप्रियता का ये आलम है कि आए दिन उनकी किसी फिल्म से जुड़ने या एक्टर के साथ काम करने की खबरें जाती थी। कुछ दिन पहले खबर थी प्रिया को रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिम्बा' में कास्ट करने की तैयारी चल रही है जो कि बाद में पता चला कि यह महज अफवाह है। रोहित शेट्टी और करण जौहर ने तो इस फिल्म के लिए सारा अली खान को फाइनल किया है। वहीं दूसरी चर्चा शुरू हो गई कि तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ वे एक फिल्म करने वाली हैं लेकिन जल्द ही इसे भी अफवाह बता दिया गया।
इन अफवाहों से ये बात तो साफ है कि प्रिया को लोग बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं तभी उनका नाम किसी भी फिल्म से जोड़ा जा रहा है। अपनी आंखों की हरकतों से दीवाना बना देने वाली प्रिया की सादगी भी लोगों को भाती है। अब प्रिया का ऐसा ही सादगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें वह एक साधारण लड़की की तरह दिख रही है। इस वीडियो को एक फैन साइट पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम nivethaathomasfb ने पोस्ट किया है जिसमें वह खुद का इंट्रोडक्शन भी देती नजर आ रही है।
केरल के त्रिशूर की रहने वाली प्रिया बता रही है कि वह विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। प्रिया अपनी पहली मलयालम फिल्म 'उरू अदार लव' रिलीज होने से पहले ही देशभर में लोकप्रिय हो गई थीं। फिल्म के एक गाने 'मनिक्य मलाराया पूवी' में उनकी आंख के इशारे पर लोग उनकी दीवाने हो गए थे।
@nivethaathomasfb - 😍😍😍 @priya.p.varrier ❣️👌🏼
A post shared by ⓃⒾⓋⒺⓉⒽⒶⓉⒽⓄⓂⒶⓈ ⒻⒷ 💥 (@nivethaathomasfb) on