कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान फैन्स की भारी डिमांड के बाद छोटे परदे पर रामानंद सागर की Ramayan की वापसी हुई। राम के किरदार में अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका चिखलिया, हनुमान बनें दारा सिंह ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू किया। लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले Sunil Lahri को भी इन दिनों खूब अटैंशन मिल रहा है। वायरल मीम्स से लेकर नेशनल क्रश होने तक सुनील लहरी की चर्चा हर जगह है। सोशल मीडिया पर उनके लुक्स की लड़कियां खूब तारीफ कर रही हैं। सुनील लहरी ने टीवी नहीं फिल्मों में भी काम किया है। वह Smita Patil के साथ रोमांस भी कर चुके हैं।
सुनील लहरी साल 1980 में फिल्मों में आए और फिल्म द नेक्सलाइट्स से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह स्मिता पाटिल के साथ रोमांस करते दिखे थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म आई बरसात और बहारों की मंजिल जैसी फिल्मों में भी काम किया।
उन्होंने 1990 टीवी सीरीज परम वीर चक्र में सेकंड लेफ्टिनेंट रामा रघोवा राणे का किरदार निभाया था।
साल 2017 में वह हिंदी फिल्म ए डॉटर्स टेल पंख में भी नजर आए थे।
उन्होंने 1990 टीवी सीरीज परम वीर चक्र में सेकंड लेफ्टिनेंट रामा रघोवा राणे का किरदार निभाया था। साल 2017 में वह हिंदी फिल्म ए डॉटर्स टेल पंख में भी नजर आए थे।
साल 1986 में सुनील लहरी दूरदर्शन के लिए प्ले कर रहे थे, जिसमें बेबी नाज मां का किरदार निभा रही थी। बेबी नाज ने ही उन्हें कहा कि रामायण के लिए ऑडिशन दें। वह रामानंद सागर से मिले और उनका चयन 150 एक्टर्स के ऑडिशन के बीच हुआ था।
सुनील लहरी अभी शिखर मूवी नाम की एड कंपनी चलाते हैं। बता दें कि सुनील के पिता का नाम डॉ. शिखर चंद्र लहरी थी। उन्होंने अपने पिता की मौत के बाद उनकी बॉडी भोपाल में जेके मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट को दान कर दी थी।