• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salaar Teaser: प्रभास की सालार पार्ट 1 ने 24 घंटों में हासिल किए सबसे ज्यादा व्यूज, ऐसा रहा दर्शकों का रिस्पाॅन्स

डंकी ड्रॉप 1 ने 24 घंटों में 72 मिलियन व्यूज हासिल किए और गदर 2 के ट्रेलर ने 41 मिलियन व्यूज बटोरे। सालार: पार्ट 1 - सीजफायर टीजर ने केवल 24 घंटों में...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 09 Nov 2023 01:23:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Nov 2023 01:23:44 PM (IST)
Salaar Teaser: प्रभास की सालार पार्ट 1 ने 24 घंटों में हासिल किए सबसे ज्यादा व्यूज, ऐसा रहा दर्शकों का रिस्पाॅन्स
salaar trailer release

HighLights

  1. लियो फिल्म ने 24 घंटों में 24 मिलियन व्यूज हासिल किए।
  2. सालार का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया है।
  3. यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Salaar Teaser: साल 2023 ने एक ऐसा सिनेमैटिक महायुद्ध देखा है, जो किसी और साल से अलग था। ब्लॉकबस्टर टीजर्स और ट्रेलर्स ने लार्जर दैन-लाइफ एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन का वादा किया, इनमें से एक सबसे खतरनाक और एक्शन से भरपूर टीजर प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 - सीजफायर का साबित हुआ। इस साल के सबसे प्रभावशाली टीजर के रूप में एक अमिट छाप छोड़ गया। बता दें कि सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के टीजर में जिस अनोखी दुनिया की झलक फैंस और सिनेप्रेमी को मिली थी, उससे वो बेहद प्रभावित हुए थे। सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील, जो केजीएफ फ्रेंचाइजी के पीछे के मास्टरमाइंड हैं, उनके सालार के टीजर ने एक ऐसा विजुअल अनुभव लोगों के सामने पेश किया जो जस्ट परफेक्ट था।

View this post on Instagram

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

सालार: पार्ट 1 - सीजफायर टीजर को और भी शानदार बनाने वाली इसकी अभूतपूर्व क्षमता 2023 की दूसरे बहुप्रतीक्षित फिल्मों के टीजर को मात देने की थी। इसने डंकी, टाइगर 3, गदर 2, जेलर और यहां तक कि लियो के टीजर को भी पीछे छोड़ दिया। सालार ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को अपनी लार्जर देन लाइफ प्रेजेंस से दीवाना कर दिया।


24 घंटे में ही पूरे किए 83 मिलियन व्यूज

प्रभास ने अपना करिश्मा और स्क्रीन उपस्थिति के साथ प्रशांत नील की दमदार स्टोरीटेलिंग को मिलाकर एक टीजर बनाया, जो सिनेमाई भव्यता का प्रतीक था। जबकि लियो ने 24 घंटों में 24 मिलियन व्यूज हासिल किए। डंकी ड्रॉप 1 ने 24 घंटों में 72 मिलियन व्यूज हासिल किए और गदर 2 के ट्रेलर ने 41 मिलियन व्यूज बटोरे। सालार: पार्ट 1 - सीजफायर टीजर ने केवल 24 घंटों में 83 मिलियन व्यूज दर्ज किए। टीजर कंटेंट को दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने और स्वीकार किए जाने का एक बड़ा इशारा है। दूसरे शब्दों में कहें तो, सालार: पार्ट 1 - सीजफायर केवल 24 घंटों में 83 मिलियन बार देखा गया, जो इस बात का सबूत है कि इस फिल्म को देखने के लिए सभी कितने उत्साहित है।

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित सालार का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया है। इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में आएगी।