• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash की खबर सुन Salman Khan ने किया इवेंट कैंसिल, बोले- ये जश्न का समय नहीं

अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने देशभर को शोक में डुबो दिया है। हादसे में बड़ी संख्या में हताहतों की खबर है। सलमान खान ने अपना रेसिंग लीग इवेंट स्थगित कर दिया।...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 12 Jun 2025 05:18:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Jun 2025 05:20:52 PM (IST)
Ahmedabad Plane Crash की खबर सुन Salman Khan ने किया इवेंट कैंसिल, बोले- ये जश्न का समय नहीं
सलमान खान ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सलमान खान ने इवेंट पोस्टपोन किया
  2. सुपरक्रॉस लीग लॉन्च टला दुख के कारण
  3. अक्षय कुमार ने जताया गहरा दुख जताया

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। अहमदाबाद में प्लेन क्रैश की खबर ने सबको दुखी कर दिया है। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबर है। इस दुखद हादसे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में जश्न नहीं मनाया जा सकता है।

दरअसल, उनका सुपरस्टार इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का लॉन्च इवेंट था। इस दौरान प्लेन क्रैश की खबर आ गई, जिसने पूरे माहौल को ही गम में बदल दिया। सलमान खान और इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने फैसला किया कि वह इसको पोस्टपोन करेंगे।


दुख की घड़ी में विक्टिम परिवार के साथ...

इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसा एक दुखद घटना है। इस दुख की घड़ी में हम विक्टिम फैमली के साथ खड़े हैं। ISRL और सलमान खान ने फैसला किया है कि हम देश के साथ हैं। हमारा इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया है। यह जश्न का समय नहीं है। हम विक्टिम फैमली के लिए प्रार्थना करते हैं कि भगवान इस दुख को सहने की शक्ति दें।

बॉलीवुड सितारों ने हादसे पर जताया दुख

अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सुनकर सदमे में हूं। विक्टिम परिवार के लिए भगवान से प्रार्थन कर रहा हूं। सनी देओल ने लिखा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं पूरे दिल से जीवित बचे लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। उन्हें ढूंढ़ लिया जाए। उन्हें वह देखभाल मिले जिसकी उन्हें जरूरत है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले।