• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lawrence Bishnoi से चैट करना चाहती हैं सलमान की एक्स Somy Ali, इंस्टा पर लिखा- ‘नंबर दे दीजिए, आपके फायदे की बात है'

एक्ट्रेस सोमी अली 1990 के दशक में सलमान खान की प्रेमिका रही हैं। उन्होंने पहले भी लॉरेंस बिश्नोई से गुजारिश की थी कि वे सलमान खान को उनकी गलती के लिए ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 18 Oct 2024 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Oct 2024 06:00:00 AM (IST)
Lawrence Bishnoi से चैट करना चाहती हैं सलमान की एक्स Somy Ali, इंस्टा पर लिखा- ‘नंबर दे दीजिए, आपके फायदे की बात है'
सोमी अली ने लॉरेंस बिश्नोई को डायरेक्ट मैसेज भेजा है।

HighLights

  1. अभी साबरमती जेल में कैद है लॉरेंस बिश्नोई
  2. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आया है नाम
  3. सलमान खान के पीछे पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड में दहशत का माहौल है। इस हत्याकांड में भी साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई पहले सलमान खान को भी धमकी दे चुका है और अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग करवा चुका है।

ताजा खबर यह है कि सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के लिए इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा है। सोमी अली ने संदेश दिया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई से बात करना चाहती है। पढ़िए सोमी अली का पूरा मैसेज-


नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हैं, तो मुझसे कुछ बातें करने हैं। कृपा करके मुझे बताएं कि ये कैसा हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। यकीन मानिये कि ये आपके फायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आप का। शुक्रिया।

naidunia_image

बिश्नोई समाज से पहले भी गुजारिश कर चुकीं सोमी अली

1999 में सलमान खान से ब्रेकअप के बाद सोमी अली मुंबई से अमेरिका चली गई थीं और तब से वहीं रह रही हैं। सलमान से अलग होने के बाद भी सोमी ने कई बार उनका बचाव किया।

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सोमी ने बिश्नोई समाज से अपील की थी कि वो सलमान खान को उनकी गलती के लिए माफ कर दे। सोमी ने कहा था, 'यदि आप किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप सीमा पार कर रहे हैं। मैं खेल के रूप में किसी भी जीव के शिकार का समर्थन नहीं करती, लेकिन यह घटना कई साल पहले हो चुकी है। 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज के प्रमुख से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर सलमान ने कोई गलती की है तो मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं और कृपया उन्हें माफ कर दें।'

naidunia_image

(1990 के दशक में सोमी अली के साथ सलमान खान।)

सोमी ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि किसी की जान लेना स्वीकार्य नहीं है, चाहे ऐसा करने वाला सलमान हो या एक कोई और। अगर आपको न्याय चाहिए तो आपको अदालत का रुख करना चाहिए। मुझे भारत की न्याय व्यवस्था और वकीलों पर पूरा भरोसा है। मैं बिश्नोई समुदाय से अपील करना चाहती हूं कि सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा। जो कुछ भी हुआ, उसे बदला नहीं जा सकता। जो बीत गया, उसे बीत जाने दो।