• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan Threat: चैन की नींद नहीं सो पा रहे सलमान, फिर मिली धमकी… आरोपी को पुलिस ने नोएडा से दबोचा

सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इसी तरह की धमकी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मिली है। वह एनसीपी से चुनाव लड़ रहे ह...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 29 Oct 2024 10:24:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Oct 2024 10:51:10 AM (IST)
Salman Khan Threat: चैन की नींद नहीं सो पा रहे सलमान, फिर मिली धमकी… आरोपी को पुलिस ने नोएडा से दबोचा
सलमान खान को जान से मारने की धमकी।

HighLights

  1. सलमान को लॉरेंस ग्रुप से जान से मारने की धमकियां मिली।
  2. धमकियों के कारण अभिनेता पुलिस की घेराबंदी में ही रहते हैं।
  3. पुलिस ने धमकी देने वाले को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इसी तरह की धमकी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मिली है। वह एनसीपी से चुनाव लड़ रहे हैं। जीशान के दफ्तर ने शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 20 वर्षीय युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान खान के पीछे पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जान के पीछे लॉरेंस बिश्नोई पड़ा है। वह काले हिरण का बदला सलमान खान को मारकर लेना चाहता है। आपको बता दें कि बिश्नोई समाज में काले हिरण को अपने बच्चे की तरह पाला जाता है।


सलमान पर काले हिरण को मारने का आरोप

'हम साथ-साथ हैं' फिल्म शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफ अली खान आदि पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले में सलमान खान जेल भी जा चुके थे। काले हिरण के शिकार को लेकर लॉरेंस ने कहा कि सलमान खान को जान से मारकर ही बदला पूरा होगा। सलमान अगर बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेते हैं, तो उनको छोड़ दिया जाएगा।

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर की थी हत्या

naidunia_image

महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा नाम बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का जिम्मा लॉरेंस गैंग ने लिया था। उन पर हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी। गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। बाबा सिद्दीकी की सलमान खान से बहुत अच्छी दोस्ती थी। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था।