Shah Rukh Khan की चचेरी बहन Noor Jehan का पाकिस्तान में निधन, कैंसर हुआ था
Shah Rukh Khan की बहन Noor Jehan पाकिस्तान के पेशावर में रहती थी। कैंसर से कुछ समय से जंग लड़ रही थीं।
By Sonal Sharma
Edited By: Sonal Sharma
Publish Date: Wed, 29 Jan 2020 11:01:04 AM (IST)
Updated Date: Wed, 29 Jan 2020 07:09:26 PM (IST)

सुपरस्टार Shah Rukh Khan की बहन Noor Jehan का निधन हो गया है। वह शाहरुख खान की चचेरी बहन थीं। पाकिस्तान के पेशावर में उन्होंने आखिरी सांस लीं। वे कैंसर से जूझ रही थी। उनके निधन की दुखद खबर नूर जहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने उनके मौत की पुष्टि की थी। वह 52 साल की थीं। पाकिस्तानी रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान और नूर जहां के परिवार के बीच अच्छे रिश्ते थे और वह बचपन में पेशावर उनसे मिलने भी गए थे।
मंसूर ने जियो न्यूज से उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए कहा था कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। बता दें कि नूर जहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के नजदीक इलाके शाह वली कतल में रहती थीं। नूर जहां भी शाहरुख से मिलने के लिए दो बार भारत आई थी। भारत पाक विभाजन के बाद शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे और उनके चाचा गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान में ही थी। वह जिला और शहर पार्षद भी रह चुकी थीं। वह अवामी नेशनल पार्टी की सीट पर चुनाव भी लड़ चुकी थी।
पूर्व नगर परिषद सदस्य और नूर जहां के पड़ोसी मियां जुल्फिकार ने भी उनकी मौत की पुष्टि की।
![naidunia_image]()
बता दें कि शाहरुख आखिरी बार बड़े परदे पर आनंद एल राय की साल 2018 की फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। तब से उनके फैन्स उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।