शाहिद कपूर की ऑनस्क्रीन मां Divya Seth Shah की जवान बेटी की मौत, गम में डूबा परिवार
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या सेठ की 24 वर्षीय बेटी मिहिका शाह का अचानक निधन हो गया है। मिहिका की तबियत 5 अगस्त को बुखार आने के बाद बिगड़ी और दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। दिव्या ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।
Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 07:43:41 PM (IST)
Updated Date: Tue, 06 Aug 2024 07:48:35 PM (IST)
नहीं रहीं सुषमा सेठ की नातिन (Photo Credit- Jagran)एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। बॉलीवुड से एक मायूस करने वाली खबर आ रही है। बॉलीवुड एक्स्ट्रेस दिव्या सेठ की 24 वर्षीय बेटी मिहिका शाह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिहिका की अचानक हुई मौत ने सबको चौंका दिया है।
5 अगस्त को मिहिका की तबियत बुखार आने के बाद खराब हो गई थी। उसके बाद उनको दौरा पड़ा, जिससे उनका निधन हो गया। दिव्या के फेसबुक से इस बात की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि दिव्या के लिए 8 अगस्त को प्रार्थना सभा का आयोजन किया है।
![naidunia_image]()
दिव्या ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि मिहिका के लिए एक प्रेयर मीट का आयोजन किया गया है। वह हमें 5 अगस्त 2024 को छोड़ कर चली गई। उसके लिए 8 अगस्त 2024 को शाम को 4 से 6 बजे तक सिंध कॉलोनी क्लब हाउस में प्रेयर मीट रखी गई है।
29 जुलाई को बेटी के साथ शेयर की थी पोस्ट
![naidunia_image]()
दिव्या अपनी बेटी मिहिका के बहुत करीब थीं। उन्होंने 29 जुलाई को एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह बेटी मिहिका व मां सुष्मा सेठ के साथ हैं। तीनों एक साथ काफी खुश लग रहे हैं। फोटो के कैप्शन में दिव्या ने लिखा था कि डीएनए ही बस सच्चाई है। इसके अलावा हर चीज में मेहनत है। मदरशिप को थैंक्यू।
फैंस ने दी सांत्वना
मिहिका की मौत की खबर लगने के बाद फैंस ने परिवार को सांत्वना दी है। फैंस ने कहा कि आपके साथ इस दुख की घड़ी में हैं। यह काफी पीड़ादायक है कि एक मां का साथ उसकी 24 साल की बेटी ने छोड़ दिया। आपको बता दें कि दिव्या ने इस साल आर्टिकल 70 में काम किया था।