
मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान (56) ने गर्लफ्रेंड शूरा खान (41) के साथ निकाह कर लिया। अरबाज खान की यह दूसरी शादी है। वह इससे पहले मलाइका अरोड़ा के साथ भी निकाह कर चुके हैं। अरबाज का इस रिश्ते से एक लड़का भी है।
अरबाज और शूरा खान के निकाह में परिवार के सभी लोग शामिल हुए। वहीं बॉलीवुड की कई हस्तियां भी पहुंची। एक्ट्रेस रवीना टंडन, रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ निकाह में शामिल हुए। रवीना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कपल का पुराना वीडियो शेयर किया है। अरबाज खान और शूरा खान का निकाह अर्पिता खान के घर पर हुआ।
रवीना और शूरा खान अच्छे दोस्त हैं। इस वीडियो अरबाज, रवीना और शूरा अभी तो पार्टी शुरू हई है गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मुबारक, मुबारक, मुबारक। मेरे दोस्त शूरा और अरबाज आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। मिसेज एंड मिस्टर शूरा अरबाज खान।
आपको बता दें कि एक समय शूरा खान रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की मेकअप आर्टिस्ट थीं। रवीना और उनकी बेटी राशा अरबाज और शूरा की शादी में एक ही जैसे कपड़े पहनकर शामिल हुईं। वह दोनों ही शरारा पहने हुई थीं।